BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड कैडर के IAS अफसर मनीष रंजन को 100 में से मिले 107.5 अंक

by bnnbharat.com
July 11, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड कैडर के आइएएस अफसर मनीष रंजन बहुमुखी प्रतिभा के धनी तो हैं ही. किताब लिखने के साथ-साथ उनमें बेहतर उपलब्धि हासिल करने की ललक अब भी बाकी है. इसके लिए वे लगातार प्रयासरत भी हैं. 2002 बैच के आइएएस मनीष रंजन के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है. दुनिया के मशहूर विश्वविद्यालयों में से एक अमेरिका के ब्राकले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया ने 100 अंक की परीक्षा में 107.5 अंक दिया. मनीष रंजन को यह उपलब्धि इंफ्रेंटल स्टैटिस्टिकस कोर्स में मिली है.

यूएसए में अधिक नंबर देने का अधिकार प्रोफेसर को

अमेरिका में अधिकतम अंक से ज्यादा अंक देने का अधिकार प्रोफेसर को होता है. जिस प्रोफेसर ने मनीष रंजन को यह अंक दिया है, उनकी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है. उनका नाम है रकर सी जॉनसन. श्जॉनसन एक लेबर इकोनॉमिस्ट हैं. इसके साथ ही वे अमेरिकी प्रेसीडेंट ट्रंप के सलाहकारों में एक हैं. उन्होंने Children of the dream : why school integration works समेत कई किताबें लिखी हैं.

आइएएस एसोसिएशन ने दी जानकारी

आईएस मनीष रंजन को मिली इस उपलब्धि को आईएएस एसोसिएशन ने ट्विटर के जरिए शेयर कर शुभकामनाएं दी हैं. फिलहाल मनीष रंजन पब्लिक अफेयर्स में मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए कैलिफोर्निया में हैं.

यूपीएससी में मनीष ने हासिल किया था चौथा स्थान

बिहार के छपरा के एक गांव की पगडंडियों से निकलकर नेतरहाट आवासीय विद्यालय से स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद मनीष रंजन ने हिंदू कॉलेज से समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री ली. यह सफर यहीं रुका नहीं. इसके बाद गुजरात के आनंद स्थित इंस्टीट्यूट आफ रूरल मैनेजमेंट से मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की. मनीष रंजन ने साल 2002 यूपीएससी की परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया.

कई जिलों में डीसी रहे

मनीष रंजन ने बतौर डीसी हजारीबाग, पाकुड़, देवघर, गढ़वा, खूंटी और लातेहार जिला में अपनी सेवा दी. स्वास्थ्य शिक्षा, श्रम और उद्योग विभाग में निदेशक रहे। पर्यटन, कला संस्कृति विभाग में सचिव रहे. फिलहाल झारखंड में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर रहते हुए स्टडी लीव पर कैलिफोर्निया में हैं. रंजन ने ‘सेव चाइल्डहुड’ नाम से प्रोग्राम शुरू किया था, जिसे आगे चलकर केंद्र सरकार ने भी अंगीकृत किया. बात मनरेगा की हो या गरीबों को उनका अधिकार दिलाने की, मनीष रंजन ने कई काम किए. शिशु मृत्युदर को साल 2011 से 2013 के बीच 38 प्रतिशत से 29 प्रतिशत पर लाने में इन्होंने अहम भूमिका निभाई. उन्हेंत सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पुरस्कार भी मिल चुके है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंबई : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 11,550 अंक के पार

Next Post

अफगानिस्तान : सबसे तेज गेंदबाज ‘आफताब आलम ‘ को किया एक साल के लिए निलंबित

Next Post
अफगानिस्तान : सबसे तेज गेंदबाज ‘आफताब आलम ‘ को किया एक साल के लिए निलंबित

अफगानिस्तान : सबसे तेज गेंदबाज 'आफताब आलम ' को किया एक साल के लिए निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d