रांची: झारखंड चैंबर का चुनाव इस बार नहीं होगा. चुनाव में खड़े 23 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है. इससे 21 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. चैंबर चुनाव समिति की बैठक 13 दिसंबर को चैंबर भवन में हुई. उक्त बैठक में इसकी घोषणा की गई. बैठक में 44 प्रत्याशियों में से 23 प्रत्याशियों ने चुनाव नहीं लड़ने का आवेदन चुनाव चेयरमैन विष्णु बुधिया को दिया.
प्रयाशियों ने बताया कि कोरोना काल की स्थिति को देखते हुए उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का मन बनाया है. इस प्रकार 21 सदस्य चुनाव के लिए बचे, जो कि सर्वसम्मति से अगले सत्र के लिए कार्यकारिणी के सदस्य के रूप मे र्निविरोध चुन लिए गये. इस स्थिति में 20 दिसंबर, 2020 को वृंदावन गार्डन में होने वाले चुनाव नहीं करने की घोषणा चुनाव पदाधिकारियों ने की.

