रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तबलीगी जमात को लेकर बड़ा बयान दिया. इसे लेकर एक निजी चैनल में उनके इंटरव्यू का वीडियो वायरल हुआ है.
सोरेन ने कहा कि तबलीगी के कारण कोरोना नहीं आया है. धर्म देखकर बीमारी नहीं फैलती है. महामारी इंसान और जानवर किसी को भी चपेट में ले सकता है. जमात के नाम की राजनीति अब बंद होनी चाहिए.
Also Read This: पॉजिटिव पाए गए थाना प्रभारी की इलाज के दौरान मौत, रिपोर्ट आने तक करते देश की सेवा
आगे उन्होंने कहा कि पूरे देश में झारखंड एकलौता राज्य है, जहां 10,000 किचन सरकार की ओर से चलाया जा रहा है. लगातार लाखों लोगों के भोजन के लिए सरकार की ओर से एक साथ किचन का संचालन किया जा रहा है.
केंद्र सरकार से झारखंड को मिलने वाली खनिजों की रॉयल्टी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जितनी रॉयल्टी मिलनी चाहिए, नहीं मिलती है. इससे राज्य का ज्यादा नुकसान होता है. झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा जमात के बारे में कही गई बातों से पूरे देश में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तारीफ हो रही है.

