BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंडः सचिवालय में कोरोना विस्फोट, एक सप्ताह के भीतर 96 संक्रमित और 4 की हुई मौत , 92 से ज्यादा हैं संदेहास्पद

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
एक कोरोना ने हजारों साल पुरानी परंपराओं को झटके में बदल डाला
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः रांची के सबसे बड़े सरकारी कार्यालय सचिवावय में कोरोना विस्फोट हुआ है.  हर विभाग में कोरोना संक्रमित घूम रहे हैं.  संक्रमितों का अंदाजा इसी बात से लगयाा जा सकता है.  एक सप्ताह के भीतर 96 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.  साथ ही 4 लोगों की मौत हो गई है.  इतना ही नहीं अभी भी 92 से ज्यादा लोग संदेहास्पद हैं जो दफ्तर आ रहे हैं.  झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने कहा है कि सरकार को अपने कर्मचारियों के प्रति जिम्मेदार होना होगा होगा.  अगर लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता है तो कम से कम बेहतर व्यवस्था तो लागू की जा सकती है.  संघ के महासचिव पिकेश कुमार ने बताया कि टाटा की तरह यहां भी पीओडी सिस्टम लागू किया जाए और साप्ताहिक रोस्टर सिस्टम के माध्यम से कर्मचारियों को दफ्तर बुलाया जाए.

पीकेश कुमार ने बताया कि पिछले साल सचिवालय में कैंप लगाकर लोगों की जांच की जाती थी.  लेकिन इस साल पूरी व्यवस्था चौपट है.  पहले एक के संक्रमित हो जाने के बाद दफ्तर को एक दिन बंद रख के पूरे दफ्तर को सेनेटाइज करवाया जाता था.  इस बार ऐसी कोई व्यवस्थ नहीं की गई है.  उन्होंने बताया कि सुरक्षा के इन सारे उपायों को शीघ्र लागू करने की जरूरत है.

सदर अस्पताल रांची के 7 डॉक्टर और 3 स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित हो गए हैं.  तीनों स्वास्थ्यकर्मी लगातार लोगों का सैंपल कलेक्ट कर रहे थे.  सभी संक्रमित को आइसोलेट कर दिया गया है.  इसके साथ सदर अस्पताल प्रबंधन की तरफ से हॉस्पिटल परिसर को सेनेटाइज किया जा रहा है.  इसके अलावा रिम्स के डेंटल विभाग के 4 स्टूडेंट्स के भी संक्रमित होने की सूचना आ रही है.

भू राजस्व विभाग में 10 संक्रमित 8 संदेहास्पद, माइंस विभाग में 2 संक्रमित 7 संदेहास्पद , पंचायती राज विभाग में 4 संक्रमित, एनिमल हसबेंडरी में 1 संक्रमित, हेल्थ विभाग में 7 संक्रमित, विजिलेंस विभाग में 1 संक्रमित 3 संदेहास्पद, उच्च शिक्षा विभाग में 5 संक्रमित, 1 संदेहास्पद, सेकेंडरी एजुकेशन विभाग में 1 संक्रमित, दो बीमार, पर्यटन विभाग में 4 संक्रमित 1 की मौत, 7 संदेहास्पद, ग्रामीण विकास विभाग में 7 संदेहास्पद, उद्योग विभाग में 3 संक्रमित, 5 संदेहास्पद, ऊर्जा विभाग में 1 संदेहास्पद, वित्त विभाग में 4 संक्रमित, 1 संदेहास्पद, कार्मिक विभाग में 2 संक्रमित 4 संदेहास्पद, खाद्य आपूर्ति विभाग में 2 संक्रमित, आईपीआरडी में 8 संक्रमित , वन विभाग में 2 संक्रमित, पेयजल विभगा में 9 संक्रमित, 8 संदेहास्पद. ‘

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हथियारों के जखीरे के साथ 10 अपराधी पकड़े गए

Next Post

टीका लगाओ, फ्री में बीयर ले जाओ,वैक्सीन लगाने वालों के लिए रेस्टोरेंट ने निकाला यह बंपर ऑफर

Next Post
टीका लगाओ, फ्री में बीयर ले जाओ,वैक्सीन लगाने वालों के लिए रेस्टोरेंट ने निकाला यह बंपर ऑफर

टीका लगाओ, फ्री में बीयर ले जाओ,वैक्सीन लगाने वालों के लिए रेस्टोरेंट ने निकाला यह बंपर ऑफर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d