रांची. झारखंड में रविवार को 2296 नये संक्रमित मरीज मिले है. इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 139384 हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात 9 बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 124238 हो गयी है. आज 635 संक्रमित मरीजों को इलाज के क्रम में अस्पताल से छुट्टी मिली. वहीं 21 संक्रमितों की मौत विभिन्न अस्पतालों में हो गयी. इसके साथ ही कोविड-19 संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1213 पहुंच गयी है. जबकि 13933 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में चल रहा है.
रांची में आज सबसे अधिक 1076 नये संक्रमित मिले, वहीं पश्चिमी सिंहभूम में 362,बोकारो में 57, चतरा में 10, देवघर में 64, धनबाद में 46, दुमका में 128, गढ़वा में 20, गिरिडीह में 5, गोड्डा में 45, गुमला में 30, हजारीबाग में 66, जामताड़ा में 44, खूंटी में 26, कोडरमा में 70, , लातेहार में 42, लोहरदगा में 25, पाकुड़ में 26, पलामू में 3, रामगढ़ में 53, साहेबगंज में 55, सरायकेला में 6, सिमडेगा में 10 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 27 नये संक्रमित मिले.
वहीं राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने वाले मरीजों का दर घटकर 89.13 प्रतिशत जा पहुंचा है, जबकि राष्ट्रीय औसत 90.40प्रतिशत है. वहीं मृत्यु दर 0.87 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.30्रपतिशत है.

