रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 586 संक्रमित मरीज मिले. इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 8479 हो गयी.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार सुबह 9.00बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार बोकारो से 1, चतरा से 28, देवघर से 1, धनबाद से 11, दुमका से 12, पूर्वी सिंहभूम 138, गढ़वा से 17, गिरिडीह 14, गोड्डा 9, गुमला से 38, हजारीबाग से 33, जामताड़ा से 5, खूंटी से 4, कोडरमा से 58, लातेहार से 3, लोहरदगा से 29, पाकुर से 4, पलामू से 5, रामगढ़ से 6, राँची से 96, साहेबगंज से 16, सरायकेला से 11, सिमडेगा से 6 पश्चिम सिंहभूम से 42 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है.
इनमें से 3704 स्वस्थ होकर घर वापस लौट गये है, वहीं एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 4789 हो गयी है. जबकि कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 86 पहुंच गयी है.

