रांची: राज्य में पिछले 24 घंटे में 92 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है. इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख दस हजार दो सौ अठहत्तर हो गयी है. वहीं राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का दर बढ़कर 97 दशमलव चार सात प्रतिशत तक जा पहुंचा है.
इस दौरान राज्य के दस जिलों में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिले, वहीं राज्यभर में भी संक्रमितों की संख्या 100 से नीचे रही.
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में अब तक एक लाख सात हजार चार सौ छियानब्बे लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है. जबकि एक हजार सात सौ छियानब्बे सक्रिय मरीजों का इलाज अब भी विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में चल रहा है. राज्य में अब तक 43लाख 33 हजार 774 सैंपल की जांच हो चुकी है.

