BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Jharkhand Corona Updates: बिते शनिवार को 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले सामने आये, वहीं 6 की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव

by bnnbharat.com
April 26, 2020
in Uncategorized
Jharkhand Corona Updates: बिते शनिवार को 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले सामने आये, वहीं 6 की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव
Share on FacebookShare on Twitter

शनिवार को राज्य में कुल 8 नये मरीज मिले हैं जिनमें तीन पलामू जिले के हैं और पांच रांची के हैं.वह पश्चिम बंगाल के झारग्राम से कुछ दिनों पहले लौटा था.

लौटने के बाद इसके मकान मालिक ने अपने घर में घुसने नहीं दिया जिसके बाद वह अपने पैथोलैब में ही रह रहा था. बताया जा रहा है कि वह एक टिफिन सर्विस के जरिए खाना भी मंगाता था. इसके अलावा वह पैथोलॉजिकल जांच भी कर रहा था. इसके साथ ही वह कोकर और कांटा टोली स्थित एक दवा दुकान के सीधे संपर्क में था.

दर्जनों लोगों पर संक्रमण का खतरा है. दवा दुकान में कई लोग जाते हैं, वहीं टिफिन सर्विस वाले से कई छात्र और काम करने वाले युवा खाना लेते हैं. इन सब पर संक्रमण का खतरा है. साथ ही वैसे लोग और परिवारों पर भी संक्रमण का खतरा है जिन्होंने मरीज से पैथोलॉजी संबंधी जांच करायी है.
पॉजिटिव मिलने के बाद कांटा टोली के नेताजी नगर रोड नंबर 4 को सील कर दिया गया है. जिला प्रशासन ने पूरे इलाके को सैनिटाइज भी किया है.

बता दें कि राज्य में अब कुल 67 मरीज हो चुके हैं जिसमें सबसे अधिक रांची के मरीज हैं.

बोकारो के लिए राहत की खबर : 4 मरीजों की दूसरी कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

बोकारो से भी राहत की खबर आई है. पांच मरीज में से चार की कोरोना जांच रिपोर्ट दूसरी बार निगेटिव आई है. वहीं एक कोरोना मरीज की दूसरी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है. पूर्व में सभी पांचों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी. बीजीएच के कोविड-19 वार्ड में 9 कोरोना मरीज का इलाज चल रहा है. वहीं एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की पूर्व में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है. अब चारों मरीज को स्वास्थ्य विभाग बीजीएच से घर में कर सकता है क्‍वारंटाइन.

धनबाद के लिए राहत की खबर : 2 मरीजों की दूसरी कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

वहीं इससे पहले धनबाद से भी राहत की खबर आई है. धनबाद के दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है. कोरोना की पुष्टि होने के बाद दोनों को धनबाद के पीएमसीएच के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था. जहां दोनों का इलाज किया गया, इलाज के बाद अब दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जो राहत की बात है.

झारखंड में किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले

31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी.
02 अप्रैल : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव.
05 अप्रैल : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी.
06 अप्रैल: रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी.
08 अप्रैल: हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है. इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी.
09 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.
11 अप्रैल : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी.
12 अप्रैल : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई.
13 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई.
14 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये.
15 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया.
16 अप्रैल : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया.
17 अप्रैल : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.
18 अप्रैल : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी.
19 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.
20 अप्रैल : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
22 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी के 3 और गढ़वा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
23 अप्रैल: रांची के हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
24 अप्रैल : देवघर से 1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई.
25 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 4, कांटाटोली से 1 और पलामू के लेस्‍लीगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 26,283 के पार, 825 की मौत, 5,939 हुए ठीक

Next Post

विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस आज, जानें इसके अधिकार और इतिहास

Next Post
विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस आज, जानें इसके अधिकार और इतिहास

विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस आज, जानें इसके अधिकार और इतिहास

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d