BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Jharkhand-Covid-19-Updates: बीते 24 घंटे में कुल 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई, राज्य में कुल संख्यां 83

by bnnbharat.com
April 27, 2020
in समाचार
Jharkhand-Covid-19-Updates: बीते 24 घंटे में कुल 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई, राज्य में कुल संख्यां 83
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. हर दिन मामले बढ़ रहे हैं. इसी क्रम में रविवार को राज्य में कुल 16 कोरोना में नए मरीजो की पुष्टि हुई. जिसमें रांची से 13, गढ़वा से दो और जामताड़ा से एक मरीज की पुष्टि हुई है.

इससे पहले रविवार को दोपहर में 6 मामलों की पुष्टि हुई थी. जिसमे 3 हिंदपीढ़ी के , 2 लोवडीह के और एक पिस्का मोड़ का मरीज है.

फिर रविवार शाम में भी 9 और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी. जिसमें 2 मामला गढ़वा से और 7 मामला रांची से है.

इस प्रकिर बीते रविवार को 24 घंटे में कुल 16 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं.

इसके साथ ही झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्‍या 83 हो गई है. जिनमें 2 संक्रमितों की मौत हो चुकी है.

 

किस जिला से है कितने मामले

रांची से 55, बोकारो से 10, हज़ारीबाग़ से 3, धनबाद से 2, गिरिडीहसे 1 , सिमडेगा से 2, कोडरमा से 1, देवघरसे 2 , गढ़वा से 3, पलामू से 3, और जामताड़ा से एक. इस प्रकार राज्य में कुल 83 मामले है.

नये मरीजों में रांची सदर अस्पताल में निविदा पर कार्यरत एक नर्स है जो शहर के लोवाडीह में रहती है. पिस्का मोड़ के पास बांस टोली में रहने वाला एक युवक है जो जिला परिषद में ड्राइवर है. इसकी ड्यूटी गुरुनानक स्कूल में बनाये गये कोरोना बेस कैंप में लगी थी. यह अपने टाटा सूमो में कार्यपालक पदाधिकारी को लेकर घूमता था. इस 22 वर्षीय युवक को पत्नी और बच्चे के साथ रिम्स लाया गया है.

इसके अलावा एक 21 साल का मजदूर भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जो गुरुनानक स्थिति बेस कैंप में ही मजदूरी करता था. यह गया का रहने वाला है और बेस कैंप में ही रह रहा था.

बोकारो के लिए राहत की खबर : 4 मरीजों की दूसरी कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

बोकारो से भी राहत की खबर आई है. पांच मरीज में से चार की कोरोना जांच रिपोर्ट दूसरी बार निगेटिव आई है. वहीं एक कोरोना मरीज की दूसरी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है. पूर्व में सभी पांचों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी. बीजीएच के कोविड-19 वार्ड में 9 कोरोना मरीज का इलाज चल रहा है. वहीं एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की पूर्व में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है. अब चारों मरीज को स्वास्थ्य विभाग बीजीएच से घर में कर सकता है क्‍वारंटाइन.

धनबाद के लिए राहत की खबर : 2 मरीजों की दूसरी कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

वहीं इससे पहले धनबाद से भी राहत की खबर आई है. धनबाद के दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है. कोरोना की पुष्टि होने के बाद दोनों को धनबाद के पीएमसीएच के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था. जहां दोनों का इलाज किया गया, इलाज के बाद अब दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जो राहत की बात है.

झारखंड में किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले

31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी.
02 अप्रैल : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव.
05 अप्रैल : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी.
06 अप्रैल: रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी.
08 अप्रैल: हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है. इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी.
09 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.
11 अप्रैल : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी.
12 अप्रैल : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई.
13 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई.
14 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये.
15 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया.
16 अप्रैल : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया.
17 अप्रैल : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.
18 अप्रैल : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी.
19 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.
20 अप्रैल : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
22 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी के 3 और गढ़वा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
23 अप्रैल: रांची के हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
24 अप्रैल : देवघर से 1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई.
25 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 4, कांटाटोली से 1 और पलामू के लेस्‍लीगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
26 अप्रैल : तीन शिफ्टों में रविवार को कुल 16 मामले सामने आये. दोपहर को 6 जिसमे 3 हिंदपीढ़ी, 2 लोवडीह, 1 पिस्का मोड़ से. इसके बाद देर शाम को 9 पोजिटिब की पुस्टि हुई जिसमे 7 रांची से और 2 गढ़वा से , फिर देर रात पी एम सी एच धनबाद से एक मरीज की पुष्टि हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन पहुंचा अड़की, गम्हरिया लुपुंगहातू और जारंगा गांव, ग्रामीणों को दिया अनाज

Next Post

Vinod Khanna Special: वो ओशो के बगीचे की रखवाली करते थे, टॉयलेट साफ करते थे, खाना बनाते थे

Next Post
Vinod Khanna Special: वो ओशो के बगीचे  की रखवाली करते थे, टॉयलेट साफ करते थे, खाना बनाते थे

Vinod Khanna Special: वो ओशो के बगीचे की रखवाली करते थे, टॉयलेट साफ करते थे, खाना बनाते थे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d