रांची:- झारखंड के बल्लेबाज ईशन किशान ने विजय हजारे ट्राॅफी में धमाकेदार शतक जमाया. ईशान ने आज मध्य प्रदेश के खिलाफ 94 गेंदों पर 173 रन की कप्तानी पारी खेली. झारखंड ने पहले बल्लेबाजी बरते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर रिकाॅर्ड 422 रनों का स्कोर खड़ा किया. किसी भारतीय घरेलू टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर है. जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 18 ओवर चार गेंदों में 98 रनों पर सिमट गयी. झारखंड ने 324 रनों ने बड़ी जीत दर्ज की. वरूण आरोन ने 6 विकेट चटकाये.

