रांचीः झारखंड पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर में रविवार को रिम्स में प्लाज्मा डोनेट किया. मंत्री ने कहा कि प्लाज्मा देने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है. प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने बताया कि शनिवार रात को पता चला कि किसी को ए नेगेटिव ब्लड ग्रुप के प्लाज्मा की जरुरत है तो रविवार को मैं प्लाज्मा देने के लिए चला आया.
अच्छा लग रहा है कि मैं किसी की जान बचाने के काम आ सकता हूं. साथ ही मंत्री ने लोगों से अपील भी कि है कि अगर लोगों में एंटीबॉडी बन चुकी है, तो वे प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आये. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी कहा है कि वे भी कोरोना से ठीक होने के बाद प्लाज्मा डोनेट करेंगे. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता वर्तमान में कोरोना संक्रमित हैं और रिम्स में एडमिट हैं

