BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न, 20 सीटों के लिए 63.44 प्रतिशत मतदान

by bnnbharat.com
December 7, 2019
in Uncategorized
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न, 20 सीटों के लिए 63.44 प्रतिशत मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न, 20 सीटों के लिए 63.44 प्रतिशत मतदान

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सात जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकला-खरसावां, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा के बीस निर्वाचन क्षेत्रों में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर आज मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है. जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में शाम पांच बजे तक वोट डाले गये. जबकि इन जिलों के शेष अठारह विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ.

दूसरे चरण के मतदान में बाद कुल 260 प्रत्याषियों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है.
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चैबे ने बताया कि 20 विधानसभा सीटों के लिए प्रारंभिक सूचना के अनुसार तिरसठ दषमलव चार-चार प्रतिषत मतदान की खबर है. हालांकि अंतिम रिपोर्ट मिलने पर मतदान प्रतिषत में बढ़ोत्तरी की संभावना है.

बहरागोड़ा विधानसभा सीट के लिए बहरागोड़ा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 74.44 प्रतिशत, घाटशिला में 70.65 प्रतिशत, पोटका में 66.50 प्रतिशत, जुगसलाई में 66.29 प्रतिशत, जमशेदपुर पूर्वी में 50.67 प्रतिशत, जमशेदपुर पश्चिमी में 47.42 में , सरायकेला में 60.05 प्रतिशत, चाईबासा में 65.09 प्रतिशत, मझगांव में 66.84 प्रतिशत, जगन्नाथपुर में 62.57 प्रतिशत, मनोहरपुर में 60.03 प्रतिशत, चक्रधरपुर में 65.61 प्रतिशत, खरसावां में 62.22 प्रतिशत, तमाड़ में 68.11 प्रतिशत, तोरपा में 64.24 प्रतिशत, खूंटी में 63.66 प्रतिशत, मांडर में 66.52 प्रतिशत ,सिसई में 68.60 प्रतिशत, सिमडेगा में 64.74 प्रतिशत और कोलेबिरा में 65.48 प्रतिशत मतदान की खबर है.

इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों का फैसला होना है, उनमें जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास, निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ चुनाव मैदान में हैं. चक्रधरपुर सीट से भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, घाटषिला से आजसू पार्टी के प्रदीप बलमुचू, खूंटी से मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सिसई से विधानसभा अध्यक्ष दिनेष उरांव, चाईबासा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी सह भाजपा प्रत्याषी जेबी तुबिद और सिमडेगा से झारखंड पार्टी उम्मीदवार सह भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी रेजी डुंगडुंग प्रमुख प्रत्याशी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संत जेवियर्स स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Next Post

ग्रामीणों ने जमकर किया मताधिकार का प्रयोग, कुल 68.60 फीसदी वोटिंग

Next Post
ग्रामीणों ने जमकर किया मताधिकार का प्रयोग, कुल 68.60 फीसदी वोटिंग

ग्रामीणों ने जमकर किया मताधिकार का प्रयोग, कुल 68.60 फीसदी वोटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d