BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंडः बीओआइ को 15.84 करोड़ का चूना लगाने वालों पर प्राथमिकी

by bnnbharat.com
March 23, 2021
in समाचार
झारखंडः बीओआइ  को 15.84 करोड़ का चूना लगाने वालों पर प्राथमिकी
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक ऑफ इंडिया की जमशेदपुर स्थित टेल्को शाखा को 15 करोड़ 84 लाख 97 हजार रुपये का चूना लगाने वालों के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। ईडी ने यह प्राथमिकी सीबीआइ की रांची स्थित आर्थिक अपराध शाखा में 26 मार्च 2018 को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की है। आरोप है कि मेसर्स फेमिका प्रेस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, जमशेदपुर के दो निदेशक जयराम सिंह व राकेश सिंह ने कोलकाता की कंपनी मेसर्स सनमास मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड व मेसर्स प्रथम डील मार्क प्राइवेट लिमिटेड व अन्य के साथ मिलकर यह ठगी की है।

ठगी की यह घटना वर्ष 2013 से 2015 के बीच की है। जानकारी के मुताबिक आरोपितों ने बैंक से 15 करोड़ 84 लाख 95 हजार रुपये का ऋण आवंटित करा लिया। जिस उद्देश्य से ऋण लिया, उसमें निवेश न कर आरोपितों ने दूसरे मद में छह करोड़, 90 लाख 58 हजार 642 रुपये स्थानांतरित कर दिए। इसके बाद पूरी ऋण राशि एनपीए हो गई। छानबीन में पता चला कि मेसर्स फेमिका प्रेस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसे दो निदेशक जयराम सिंह व राकेश सिंह संचालित करते हैं।

यह कंपनी जमशेदपुर आधारित है, जो टाटा मोटर्स लिमिटेड व टीएमएल ड्राइव लिमिटेड के लिए शीट मेटल ऑटो कंपोनेंट का निर्माण करती है। बैंक ऑफ इंडिया की टेल्को शाखा के मेसर्स फेमिका प्रेस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, जमशेदपुर के टर्म लोन खाता से ऋण की राशि मशीनरी की सप्लाई के लिए मेसर्स प्रथम डील मार्क प्राइवेट लिमिटेड व सनमास मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड को स्थानांतरित किया गया।

रुपये स्थानांतरित किए हुए साढ़े तीन साल से अधिक समय हो गए, लेकिन न तो मशीनरी की सप्लाई हुई, न पैसे वापस हुए। यह भी पता चला कि कोलकाता की कंपनी प्रथम डील मार्क प्राइवेट लिमिटेड मशीनरी डील नहीं करती थी, वह रियल इस्टेट से जुड़ी हुई है। जानबूझकर गलत जानकारी देकर रुपयों की ठगी की गई है।

इनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

-जयराम सिंह : निदेशक, मेसर्स फेमिका प्रेस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, सिंह कॉलोनी, रहरगोड़ा, जमशेदपुर।

-राकेश सिंह : निदेशक, मेसर्स फेमिका प्रेस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, सिंह कॉलोनी, रहरगोड़ा, जमशेदपुर।

-मेसर्स फेमिका प्रेस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, सिंह कॉलोनी, रहरगोड़ा, जमशेदपुर।

-मेसर्स सनमास मशीन टूल प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलुरु, सी-73, तृतीय स्टैग, पीन्या इंडस्ट्रीयल इस्टेट बेंगलुरु

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्राइवेट हॉस्पिटल के 10% बेड कोविड मरीजों के लिए होंगे रिजर्व, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Next Post

जर्मनी में 18 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन

Next Post
जर्मनी में 18 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन

जर्मनी में 18 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d