BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड: दो दिन में कोरोना से पांच मौत

by bnnbharat.com
July 12, 2020
in Uncategorized
झारखंड: दो दिन में कोरोना से पांच मौत

झारखंड: दो दिन में कोरोना से पांच मौत

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में कोरोना भयावह रूप लेता जा रहा है. बीते तीन-चार दिनों से लगातार एक सौ से अधिक नये मामले सामने आये हैं. मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है. पिछले दो दिनों में सूबे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है. रविवार को चार लोगों के मरने की सूचना है.

जानकारी के मुताबिक मरने वालों में गोड्डा से 1, हजारीबाग से 1, जमशेदपुर से 1 और रांची के रिम्स में इलाजरत 2 मरीज शामिल हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 हो चुकी है.

गोड्डा में पंचायत सचिव की मौत

गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत एक शख्स की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक तबियत खराब होने के बाद इलाज के लिए उसे महागामा अस्पताल लाया गया था. बेहतर इलाज के लिए बीती रात महागामा अस्पताल से उसे गोड्डा भेज दिया गया था. इलाज के क्रम में यहां उनकी मौत हो गयी. उसकी मौत होने के बाद से महागामा अस्पताल को सील कर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है.

जमशेदपुर में एक की मौत

जमशेदपुर की एक महिला की कोरोना से मौत हो गई. यह महिला 55 साल की थी. उसे लीवर की बीमारी थी. जिले के सोनारी इलाके में रहने वाली महिला मरीज पहले से कैंसर से पीड़ित थी. बाहर से इलाज कराकर दस दिन पहले टीएमएच में दाखिल हुई थी.

हजारीबाग का है व्यक्ति

हजारीबाग कटकमसांडी प्रखंड की रोमी पंचायत के एक व्यक्ति ने कोरोना से दम तोड़ दिया. उसे इलाज के लिए राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में भर्ती कराया गया था. बताया जाता है कि तीन दिन पहले उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी. इलाज के क्रम में आज उसकी मौत हो गई.

किस जिले से अब कितनी मौत

स्वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार तक बोकारो से 2, धनबाद से 3, जमशेदपुर से 2, गिरिडीह से 3, गुमला से 1, हजारीबाग से 3, खूंटी से 1, कोडरमा से 1, रांची से 5, साहेबगंज से 2, सिमडेगा से 1 मरीज की मौत हुई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लक्ष्मी सिंह ने राष्ट्रीय नारायणी सेना महानगर मंत्री वीरांगना वाहिनी का पदभार संभाला

Next Post

चार कंटेनमेंट जोन के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

Next Post
चार कंटेनमेंट जोन के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

चार कंटेनमेंट जोन के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d