BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार द्वारा झारखंड के बाहर 7,049 जगहों पर फंसे 4,10,388 मजदूरों के खाने एवं रहने की व्यवस्था की गई

by bnnbharat.com
April 13, 2020
in Uncategorized
सरकार द्वारा झारखंड के बाहर 7,049 जगहों पर फंसे 4,10,388 मजदूरों के खाने एवं रहने की व्यवस्था की गई

सरकार द्वारा झारखंड के बाहर 7,049 जगहों पर फंसे 4,10,388 मजदूरों के खाने एवं रहने की व्यवस्था की गई

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य के बाहर फंसे झारखंड वासियों की मदद हेतु श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, झारखंड सरकार द्वारा नेपाल हॉउस रांची में एक राज्य स्तरीय कोविड-19 रिस्पांस टीम का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. इस नियंत्रण कक्ष में झारखंड के बाहर फंसे कोई भी झारखंडवासी विभाग द्वारा जारी टॉल फ्री नंबर 0651-2490037/52/55/58/83/92 एवं 0651-2490104/125/127/128 पर सम्पर्क कर सकते हैं. नियंत्रण कक्ष द्वारा संबंधित व्यक्ति के लोकेशन पर संबंधित राज्य सरकार से संपर्क स्थापित करते हुए सहायता पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. अभी तक इन टॉल फ्री नंबर्स पर 25,245 कॉल आये जिसमें लॉक डाउन की वजह से देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में झारखंड के 8,37,410 लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है. जिनमें से 10,145 जगाहों पर 5,20,857 प्रवासी मजदूरों के फंसे होने की भी जानकारी प्राप्त हुई है. अब तक सरकार द्वारा 7,049 जगहों पर फंसे 4,10,388 मजदूरों के खाने एवं रहने की व्यवस्था कर दी गयी है. सभी लोगों के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उन तक हर स्तर से मदद पहुंचाई जा सके.

Also Read This: लॉकडाउन के 20 वें दिन राशनिंग विभाग का चक्कर काट रहे दर्जनों जरूरतमंद

राज्य में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे 679 राहत कैम्प

राज्य सरकार द्वारा लोगों की सहायता के लिए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, द्वारा लोगों तक विभिन्न योजनाओं के तहत राशन एवं खाना पहुंचने का कार्य किया जा रहा है. विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ो के अनुसार अब तक 1,46,854 लोगों तक अनाज पहुंचा दिया गया है. वहीं नन पीडीएस के तहत 1,74,955 लोगों तक अनाज उपलब्ध करा दिया गया है. दाल भात के विभिन्न योजनाओं में अब तक 38,00,242लोगों को खाना खिलाया जा चुका है. एनजीओ एवं वोलेंटियर टीम द्वारा 19,03,817 लोगों को खाना खिलाया जा चुका है. प्रवासी मजदूरों के लिए 679 राहत कैम्प में 1,31,992 मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है. साथ ही आकस्मिक राहत पैकेट का वितरण भी जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है. अबतक 39,289 लोगों तक विशेष राहत सामग्री के पैकेट पहुंचाएं गए हैं. इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा बाजार में आटे की किल्लत को देखते हुए FCI द्वारा आटा मिल को गेहूं भी उपलब्ध कराया जा रहा है.

राज्य में कोविड-19 के 2,117 संदिग्धों के सैंपल में 19 का टेस्ट पॉजिटिव

राज्य सरकार बार-बार राज्य के सभी नागरिकों से घर पर रहने के लिए आग्रह कर रही है क्योंकि कोरोना वायरस से बचाव सोशल डिस्टेन्सिंग से ही संभव है. घर पर रह कर ही इस बीमारी के संक्रमण से बचा जा सकता है. स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार अभी तक राज्य में 2,117 लोगों का कोविड-19 टेस्ट किया गया जिसमें से 19 पॉजिटिव पाए गये एवं 1,666 लोगों का टेस्ट नेगिटिव आया वहीं 432 लोगों का टेस्ट रिपोर्ट अभी प्रतीक्षा में है. पॉजिटिव पाए गए लोगों मे 8 बोकारो के हैं, 2 हजारीबाग के, 1 कोडरमा के एवं 8 रांची के हैं. कोरोना से बचाव के लिए राज्य में 3,768 क्वॉरेंटाइन सेंटर कार्य कर रहे हैं, जिसमें 14,907 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है. वहीं 1,07,594 लोग होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं. अभी तक 73,046 लोगों ने अपना क्वॉरेंटाइन पूरा कर लिया है.

Also Read This: लॉकडाउन में शहरी क्षेत्रों मे पेयजल की कमी नहीं हो: सचिव

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन में शहरी क्षेत्रों मे पेयजल की कमी नहीं हो: सचिव

Next Post

COVID-19 के 2,117 संदिग्धों के सैंपल में 19 का टेस्ट पॉजिटिव

Next Post
COVID-19 के 2,117 संदिग्धों के सैंपल में 19 का टेस्ट पॉजिटिव

COVID-19 के 2,117 संदिग्धों के सैंपल में 19 का टेस्ट पॉजिटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d