BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मेडिकल स्टूडेंट्स के भविष्य से खिलवाड़ कर रही झारखंड सरकार : कुणाल षाड़ंगी

by bnnbharat.com
November 25, 2020
in समाचार
मेडिकल स्टूडेंट्स के भविष्य से खिलवाड़ कर रही झारखंड सरकार : कुणाल षाड़ंगी
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा ने महागठबंधन सरकार पर लगाया राजनीतिक द्वेष से दाखिला लंबित रखने का आरोप

Ranchi:-  भारतीय जनता पार्टी ने दुमका, पलामू व हजारीबाग मेडिकल कॉलेजों के तीन सौ सीटों पर दाखिला नहीं होने के मामले पर झारखंड की महागठबंधन सरकार को घेरा है. प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने इस लापरवाही को मेडिकल छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करार देते हुए विभागीय उदासीनता की पराकाष्ठा बताया है. भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि राज्य सरकार स्टूडेंट्स के उच्च शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं है. तीन सौ सीटों पर दाखिला लंबित रहना बड़ी लापरवाही है जिससे मेडिकल छात्रों की हित प्रभावित हो रही है. नेशनल मेडिकल कमीशन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से पूर्व में दिये गए आश्वासन के मुताबिक़ 30 नवंबर तक रिक्तियाँ भरी जानी थी. अबतक उसपर भी असमंजस की स्थिति बरकरार है. भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार से अविलंब छात्र हित में पहल सुनिश्चित करने की माँग की है. कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कोरोना काल में जहाँ देश और राज्य डॉक्टरों के अभाव से जूझ रहा है, ऐसे में झारखंड के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लंबित रहना न केवल दुर्भाग्यजनक है, बल्कि झारखंड सरकार की प्राथमिकता को भी दर्शाती है. कहा कि जिस विषय पर युद्ध स्तर पर कार्ययोजना के तहत काम होनी चाहिए थी उसपर झारखंड सरकार ने शिथिलता और लापरवाही दर्शाया. भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार पर छात्र हित के महत्वपूर्ण विषय पर राजनीतिक द्वेष से जानबूझकर विलंब करने का आरोप लगाया. कहा कि फ़रवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उक्त कॉलेजों का उद्घाटन किया था. यह तत्कालीन भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि थी. राजनीतिक ईर्ष्या से महागठबंधन सरकार मेडिकल सीटों पर नामांकन लंबित रखकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची गौशाला ने 8 स्थानों के प्रभारी को किया सम्मानित

Next Post

नरसंहार की घटना, 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 सदस्यों का कंकाल बरामद मामले में एक महिला समेत गांव के 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post
ठगी करने वाले अंतररार्ज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

नरसंहार की घटना, 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 सदस्यों का कंकाल बरामद मामले में एक महिला समेत गांव के 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d