जितनारायण शर्मा,
गोड्डा: भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रियांशु राज ने कहा कि युवाओं के साथ धोखा किया गया. विधानसभा के चुनाव में यूपीए ने घोषणा की थी कि सत्ता में आते हैं तो झारखंड के युवाओं को ₹72000 सालाना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.
परंतु सत्ता में आते ही बजट में 5000 सालाना देने की घोषणा सरकार द्वारा की गई. झारखंड के बेरोजगार युवा ठगा महसूस कर रहे हैं. एक मजदूर भी प्रतिदिन कमाता है परंतु एक छात्र को प्रतिदिन ₹13.86 और 416 प्रति महीना देना कहीं ना कहीं बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक किया जा रहा है.
चुनाव के पूर्व में हेमंत सरकार एवं उनके सहयोगी पार्टियों ने बेरोजगारों को बरगला कर वोट लिया. सत्ता में आते ही युवाओं को ठगने का काम किया. आज का बजट पूरी तरह झारखंड की जनता के साथ धोखा है. आने वाले समय में झारखंड की जनता सबक सिखाएगी.

