रांची: रांची के होटल अशोका को झारखंड सरकार अपने अधीन लेगी. होटल अशोक का संचालन अब झारखंड सरकार खुद करेगी. इसको लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन में अपने अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें यह निर्णय लिया गया.
वर्तमान में होटल अशोका के तीन हिस्सेदार आइटीडीसी, बिहार और झारखंड सरकार है. मगर, अब झारखंड सरकार इसको पूरी तरह से अपने अधीन लेने का फैसला लिया है.
मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सारी प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिकारियों को आवश्याक दिशा-निर्देश भी दिये हैं. बताया जाता है कि 6 से 8 सप्ताह में इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. ज्ञात हो कि 2018 से होटल बंद पड़ा है.

