रांची: झारखंड में कोरोना की जानलेवा रफ्तार जारी है. अब कोरोना राजभवन में भी दस्तक दे दिया है. बता दें कि अब झारखंड की गवर्नर द्रौपदी मुर्मू भी इससे अछूती नहीं रह पाई. उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं है.
जानकारी के अनुसार, द्रौपदी मुर्मू को मेडिका में भर्ती कराया जा सकता है.
बता दें कि झारखंड में 3843 नए केस मिले थे, जबकि राज्यभर में कुल 56 मरीजों की मौत हो गई. अकेले राजधानी रांची में 16 मरीजों की मौत हो गई है.
आज रांची में 1372 नए कोरोना संक्रमित मिले. इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या रांची में बढ़कर 9414 हो गई है.
आज के आंकड़ों के साथ ही राज्य में वर्तमान कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 23 हजार से पार हो गई है.

