रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को रांची के सदर अस्पताल में कोरोना का टीका लिया. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सुबह 11:37 बजे अस्पताल पहुंचीं. वैक्सीन लेने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे वैक्सीन लेने में देरी हुई, लेकिन लोगों को वैक्सीनेशन के लिए बढ़-चढ़कर आगे आना होगा. उन्होंने कहा कि अब वैक्सीन का अगला डोज 28 दिन के बाद दोबोरा लेने आऊंगी. उन्होंने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद ही कोरोना पर लगाम लगाया जा सकता है.
वैक्सीन कोरोना रोकने में कारगर है. उन्होंने सदर अस्पताल की व्यवस्था को लेकर संतोष जाहिर की. कहा अन्य लोगों के लिए भी अस्पताल में बेहतर व्यवस्था की गई है. टीकाकरण केंद्र में सिविल सर्जन डॉ विजय बिहारी प्रसाद, वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ विमलेश कुमार, रांची एसडीएम समीरा एस समेत अस्पताल प्रबंधन के अन्य लोग मौजूद थे.

