चैंपियन खिलाड़ियों का सिमडेगा में हुआ स्वागत
रांची. हरियाणा के जींद में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली झारखंड टीम का आज सिमडेगा में भव्य स्वागत किया गया. 25 मार्च को झारखंड टीम ने मेजबान हरियाणा टीम को पेनाल्टी शूटआउट में 3- 1 से पराजित कर झारखंड के लिए पहली बार गोल्ड मेडल जीता. टीम में 10 खिलाड़ी सिमडेगा और चार खिलाड़ी खूंटी जिले के हैं.

