रांची: झारखंड के आईपीएस अधिकारी आलोक का निधन हो गया है. वो कैंसर से पीड़ित थे. आलोक खूंटी और गढ़वा में बतौर एसपी अपनी सेवा दे चुके थे. वे 1999 में बीपीएससी से बहाल हुए थे व 2010 बैच के आइपीएस थे. वह 51 वर्ष के थे.
आलोक ने लातेहार में भी बतौर DSP अपनी सेवा दी थी. एक कर्मठ और ईमानदार छवि के पदाधिकारी के रूप में उनकी पहचान की जाती थी.

