BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड व‍िधानसभा का सत्र कल से, पहली बार दिखेंगे ये चेहरे

by bnnbharat.com
January 5, 2020
in Uncategorized
झारखंड व‍िधानसभा का सत्र कल से, पहली बार दिखेंगे ये चेहरे

झारखंड व‍िधानसभा का सत्र कल से, पहली बार दिखेंगे ये चेहरे

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा का सत्र 6 जनवरी से शुरू होने वाला है. यह 8 जनवरी तक चलेगा. इसकी तैयारी हो चुकी है. कैबिनेट की मंजूरी भी मिल चुकी है. इस बार कुछ पुराने चेहरे नजर नहीं आयेंगे, तो कई नये चेहरे पहली बार दिखेंगे.

ये हैं नये चेहरे

अंबा प्रसाद: मात्र 27 साल की उम्र में विधायक बनीं. बड़कागांव विधानसभा सीट से जीत हासिल की. उन्होंने आजसू पार्टी के प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी को 30,140 मतों से हराया. इसी सीट से अंबा के पिता योगेंद्र साहू और माता निर्मला देवी भी चुनाव जीत चुके हैं.

पूर्णिमा नीरज सिंह: झरिया विधानसभा सीट से जीत हासिल की. कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह ने अपनी ही जेठानी रागिनी सिंह को हराया है.

ममता देवी: रामगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी ने आजसू प्रत्याशी और कद्दावर नेता चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को शिकस्त दी है. आंदोलनों से जुड़ी रहीं ममता जेल भी जा चुकी हैं.

दीपिका पांडेय सिंह: कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह ने महगामा सीट से भाजपा के अशोक कुमार को शिकस्त की है. दीपिका के पिता और माता दोनों भाजपा के कार्यकर्ता हैं.

पुष्पा देवी: भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी भी पहली कोशिश में विधानसभा पहुंचने में कामयाब रही. भाजपा ने छतरपुर से विधायक रहे राधाकृष्ण किशोर का टिकट काटकर पुष्पा को दिया था.

समरी लाल: कांके विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ माना जाता है. इस बार पार्टी से समरी लाल ने जीत हासिल की है. इन्हें भी वर्तमान विधायक डॉ जीतू चरण राम का टिकट काटकर दिया गया था.

मिथिलेश ठाकुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा की टिकट पर गढ़वा सीट से मिथिलेश ने जीत हासिल की है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को मात दी है.

 

किसुन कुमार दास: सिमरिया सीट से किसुन कुमार दास पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते हैं. उन्होंने आजसू के मनोज कुमार चंद्रा को हराया है.

लंबोदर महतो: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे लंबोदर महतो पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं. उन्होंने बतौर आजसू के टिकट पर गोमिया सीट से चुनाव लड़ा और झामुमो प्रत्याशी को मात दी है.

राजेश कच्छप: कांग्रेस के राजेश कच्छप ने खिजरी सीट से भाजपा के रामकुमार पाहन को हराकर जीत दर्ज की.

संजीव सरदार: पोटका सीट से झामुमो के संजीव सरदार विधानसभा पहुंचे हैं. उन्होंने भाजपा की मेनका सरदार को शिकस्त दी है. संजीव पारा शिक्षक भी रह चुके हैं.

रामेश्वर उरांव: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा सीट पर जीत दर्ज की. उन्होंने कांग्रेस के बागी नेता और भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत को हराया.

दिनेश विलियम मरांडी: झामुमो प्रत्याशी दिनेश विलियम ने भाजपा के उम्मीदवार डेनियल किस्कू को लिट्टीपाड़ा सीट से हराया है.

समीर कुमार मोहंती: बहरागोड़ा सीट से झामुमो के समीर कुमार मोहंती ने पहली बार जीत दर्ज की है. कुणाल षाडंगी के भाजपा में शामिल होने के बाद समीर ने झामुमो का दामन थामा था.

जिगा सुसारन होरो: सिसई सीट से जिगा सुसारन होरो ने विधानसभा में स्पीकर रहे डॉ दिनेश उरांव को हराया.

भूषण बारा: कांग्रेस के भूषण बारा सिमडेगा सीट से जीत कर पहली बार विधायक बने हैं. उन्होंने भाजपा के श्रद्धानंद बेसरा को हराया है.

रामचंद्र सिंह: मनिका सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं. उन्होंने भाजपा के रघुपाल सिंह को हराया है.

 

सोनाराम सिंकू: कांग्रेस उम्मीदवार सोनाराम सिंकू जगन्नाथपुर सीट से पहली बार विधायक बने हैं.

सुदिव्य कुमार: झामुमो के सुदिव्य कुमार पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं. उन्होंने गिरिडीह सीट से बीजेपी के निर्भय कुमार शाहबादी को मात दी है.

मंगल कालिंदी: जमशेदपुर से सटे जुगसलाई सीट से झामुमो के मंगल कालिंदी पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने हैं. उन्होंने भाजपा के मुचीराम बाउरी को हराया.

शशिभूषण मेहता: पांकी सीट पर भाजपा के शशिभूषण मेहता ने जीत की. उन्होंने कांग्रेस के देवेंद्र कुमार सिंह को हराया.

इंद्रजीत महतो: सिंदरी सीट से भाजपा के इंद्रजीत महतो पहली बार विधायक बने हैं. उन्होंने मासस के आनंद महतो को हराया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव को लेकर बैठक

Next Post

राधा-कृष्ण की सैकड़ों साल पुरानी मूर्ति चोरी

Next Post
राधा-कृष्ण की सैकड़ों साल पुरानी मूर्ति चोरी

राधा-कृष्ण की सैकड़ों साल पुरानी मूर्ति चोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d