रांची : वर्चुअल संवाद एवम रैली के संयोजक बालमुकुंद सहाय ने जानकारी दी कि कल (रविवार) शाम 4 बजे प्रदेश स्तरीय झारखंड जनसंवाद रैली का आयोजन पार्टी के द्वारा किया गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान रैली को संबोधित करेंगे.
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी 513 मंडलों में 50 ..50 के समूह में दो दो स्थानों पर कार्यकर्ता लाइव संबोधन सुनेंगे. रैली का प्रसारण फेसबुक एवम यूट्यूब लाइव के माध्यम से होगा.
उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के बीच सोशल मीडिया एवम नेट्वोर्किंग का पार्टी ने अनूठा प्रयोग किया है जो सफल और सार्थक सिद्ध हो रहा है.
इसके पूर्व विधानसभा स्तर पर प्रदेश के नेताओं के द्वारा सफल संवाद कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ है.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ें.
श्री सहाय ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारी,सांसद विधायकगण भी अपने अपने क्षेत्रों में समूह में इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे.
रैली का मुख्य कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय के सभागार में आयोजित है.

