रांची: आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि अब उन्हें किसी का हाथ पकड़ कर चलने की जरूरत नहीं है. यहां झारखंड मॉडल चलेगा जिसके लिए गांव की सरकार बनाने की जरूरत है. वे सोमवार को चौथे चरण में मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की.
सुदेश महतो ने भाजपा तथा झामुमो की जमकर आलोचना की. अफवाह फैलाने वाली पार्टी भाजपा तथा हमेशा लेने वाली पार्टी झामुमो से सावधान रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि भाजपा अफवाह फैलाने वाली पार्टी है जो चुनाव से पहले 65 सीट जितने का दावा कर दिया लेकिन उसके मैदान में आते ही भाजपा की बोलती बंद हो गयी है.

