BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड मुक्ति मोर्चा अब बूढ़ा मोर्चा हो गया हैः रघुवर दास

by bnnbharat.com
December 16, 2019
in समाचार
झारखंड मुक्ति मोर्चा अब बूढ़ा मोर्चा हो गया हैः रघुवर दास

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा अब बूढ़ा मोर्चा हो गया हैः रघुवर दास

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अब बूढ़ा मोर्चा हो गया है. हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने तो बालू घोटाला हुआ. मुंबई के ठेकेदार को झारखंड का कण-कण बेच दिया. भाई पाकुड़ में पत्थर के घोटाले में फंसा हुआ है. ये जब-जब सत्ता में आए हैं. झारखंड को लूटने का काम किया है.

40 साल से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आदिवासी समाज को बहला फुसलाकर, झूठ बोलकर, उनकी भावनाओं के साथ खेलकर अपनी मत पेटी भरने और खुद का विकास करने काम किया. रघुवर दास सोमवार को शिकारीपाड़ा में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

हेमंत सोरेन ने जमीन भी लुटा

रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सोरेन मैं बताता हूं कि आपने किस तरह सीएनटी एसपीटी एक्ट का उल्लंघन किया. आप गोला के रहने वाले हैं, आपका जिला अलग है. दुमका में करोड़ों का जमीन आपने कैसे खरीद लिया.

पाकुड़ के पाकुड़िया में करोड़ों का जमीन कैसे खरीद लिया है, रांची में गरीब लल्लू उरांव की जमीन पर सोहराय भवन कैसे बना दिया. बरहेट का एमएलए बने तो आदिवासी की 5 एकड़ जमीन पर आपने आलीशान मकान बना दिया.

दुमका की तरह शिकारीपाड़ा में भी बदलाव करें

झारखंड मुक्ति मोर्चा की फितरत ही रही है कि सत्ता मिलते ही इन्हें क्षेत्र के विकास की चिंता नहीं बल्कि झारखंड को कैसे लुटे इसकी चिंता रहती है. 40 साल आपने जेएमएम पार्टी के प्रतिनिधि को सांसद बनाया, लेकिन क्षेत्र का विकास नहीं हुआ. फिर आपने 2019 में दुमका के ही सुनील सोरेन को अपना प्रतिनिधि चुना.

शिकारीपाड़ा में भी 40 साल से यही स्थिति है, शिकारीपाड़ा विकास से दूर है. आप 2019 के विधानसभा चुनाव में परितोष सोरेन को अवसर दें. शिकारीपाड़ा के विकास को गति मिलेगी.

वर्तमान सरकार ने आप तक बिजली पहुंचाई. घर-घर पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंच रहा है. 2024 से पहले हर घर में नल से जल देने का काम हम पूरा करेंगे. पांच वर्ष तक एक भी दिन छुट्टी लिए बिना वर्तमान सरकार ने राज्य की जनता के लिए काम किया है.

शिकारीपाड़ा समेत पूरा संथालपरगना का विकास मेरी प्राथमिकताओं में है. आप सिर्फ परितोष सोरेन को जीता कर मुझे शक्ति प्रदान करें. जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर शिकारीपाड़ा विकसित विधानसभा बनाने की दिशा में कार्य करें. इसलिए कमल फूल की क्रांति लाएं. हर घर में कमल फूल खिलाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमुआ विधानसभा सीट के तीन बूथों पर मतदान का बहिष्कार

Next Post

चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मी का शव हुआ बरामद

Next Post
चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मी का शव हुआ बरामद

चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मी का शव हुआ बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d