BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड मुक्ति मोर्चा मौकापरस्त राजनीतिक दल : सीएम

by bnnbharat.com
November 13, 2019
in समाचार
झारखंड मुक्ति मोर्चा मौकापरस्त राजनीतिक दल : सीएम

झारखंड मुक्ति मोर्चा मौकापरस्त राजनीतिक दल : सीएम

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • सीएम ने जनसभा के माध्यम से पेश किया 5 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड

  • कांग्रेस ने मंडल डैम के नाम पर राजनीति की, भाजपा ने कार्य आरंभ कराया

  • 5 साल के कार्यकाल में वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार का कलंक लगने नहीं दिया, बेदाग सरकार रही भाजपा की

  • रघुवर दास डाल्टनगंज से भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया, विश्रामपुर से भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी, पांकी से भाजपा प्रत्याशी शशिभूषण मेहता और छतरपुर से भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी के नामांकन में शामिल हुए

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस ने पलामू की जनता की तनिक भी चिंता नहीं की. मंडल डैम के नाम पर राजनीति करती रही.

उसे किसानों और आम लोगों को डैम बनने के बाद होने वाले फायदे से मतलब नहीं था. स्वार्थ की राजनीति उनपर हावी रही.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों और आम लोगों की जरूरतों को समझा, जिसका परिणाम है मंडल डैम का काम शुरू हुआ. जल्द पलामू को सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा.

जिस झारखण्ड को आजादी के बाद 3 मेडिकल कॉलेज मिले थे. उस झारखण्ड में वर्तमान सरकार ने 5 वर्ष में 5 मेडिकल कॉलेज दिया.

पलामू में भी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल एवं यहां की जनता को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की जरूरत थी. इस आवश्यकता को भाजपा की सरकार ने पूरा किया.

ना झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और न ही कांग्रेस ने इसकी चिंता की. भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पलामू को सिर्फ दो साल में ही मेडिकल कॉलेज मिल गया.

ये बातें रघुवर दास ने पलामू प्रमंडल में आयोजित जनसभा में कही.

जब सत्ता मिलती है तो गरीबों को भूल, खुद के विकास में लग जाते हैं वंशवादी

झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, आरजेडी लोग बस सत्ता में आने के लिए बेचैन रहते हैं, इसके लिए वे हर तरह के हथकंडे अपनाते हैं. गरीबों के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करते हैं और जब सत्ता प्राप्त होती है तो गरीब और झारखण्ड की जनता को भूल अपने विकास में लग जाते हैं.

इनसे सावधानी ही राज्य का मार्ग प्रशस्त कर सकता है. आप सभी खासकर युवाओं से अनुरोध है कि विकास की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी को अपना वोट दें.

ऐसा कर आप झारखण्ड के नव निर्माण और विकास की राह पर चल पड़े झारखण्ड के उज्ज्वल भविष्य के सहभागी बनें. झारखण्ड में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाइये और केंद्र सरकार के नेतृत्व में झारखण्ड के विकास को डबल इंजन की रफ्तार दें.

घोटालों और राजनीतिक अस्थिरता ने झारखण्ड के विकास को शिथिल कर दिया था

रघुवर दास ने कहा कि राज्य गठन के बाद से 2014 तक घोटालों और राजनीतिक अस्थिरता की वजह से राज्य का विकास ठहर गया था. आप इसका आकंलन स्वंय कर सकते हैं.

2014 कि बाद वर्तमान सरकार ने विकास को गति देने का प्रयास किया है. हम यह नहीं कहते हमने चीजों को पूरी तरह बदल दिया लेकिन पूर्व की स्थिति में बदलाव आया है, इसकी अनुभूति आपको भी होगी.

कांग्रेस और जेएमएम वाले झारखण्ड को अपनी जागीर समझते हैं. इन्हें राज्य के विकास से मतलब नहीं.

ये अब भी नहीं समझ पा रहे कि एक गरीब मां के बेटे को प्रधान सेवक और एक मजदूर को मुख्य सेवक बनाकर जनता वंशवाद को नकार चुकी है. सत्ता के नशे में चूर इन वंशवादी पार्टियों पर आपको इस बार आखिरी प्रहार करना है.

सीएम ने जनसभा के माध्यम से पेश किया 5 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड

2014 से पहले

• 2014 में राज्य की सवा तीन करोड़ जनता ने विकास करने वाली भारतीय जनता पार्टी को चुना, राज्य को स्थिर सरकार मिली और झारखण्ड ने हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया।
• पलामू से भाजपा को जिताएं, राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमारे प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दें
• छतरपुर की जनता को स्वच्छ पेयजल और सिंचाई का पर्याप्त पानी मिले, इसलिए क्षेत्र में सालों से बंद पड़े मंडल डैम और उत्तर कोयल जलाशय परियोजना को दोबारा शुरू किया गया।

  • रघुवर दास ने बताया कि 5 वर्ष के कार्यकाल में 44 6.41 किलोमीटर सड़क एवं 104.23 किलोमीटर सड़क निर्माण प्रस्तावित है, 52 पुल पुलिया एवं 14 बड़े पुल का निर्माण किया गया
  • बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 134 किमी 11 केवी नए संचरण लाइन का निर्माण तथा कुल 789 केवी नए एलटी लाइन का निर्माण किया गया, 699 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए, कुल 27431 नए विद्युत कनेक्शन दिया गया, गहरपथरा, पाटन और नौडीहा बाजार में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण छतरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 16 से 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है
  • प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 1866 6692 की स्वीकृति दी गई है जिसमें 1046 जोर आवास पूर्ण हो चुके हैं
  • विभिन्न योजनाओं के जरिए 3110 लाभार्थियों को स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराया गया
  • छतरपुर में चार निशुल्क 108 एंबुलेंस जरूरतमंदों की सेवा में जुटा है
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 46117 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन और मुफ्त गैस चूल्हा दिया गया
  • छतरपुर के 872 परिवारों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत बीमा योजना से जोड़ा गया है, 68 लाभुकों को सब्सिडी पर गाय प्रदान की गई, विधानसभा क्षेत्र में 4075 सखी मंडलों का गठन हुआ, जिससे 51272 महिलाएं जुड़ी हैं, 993 सखी मंडल को स्वरोजगार प्रदान किया गया है
  • कृषि आशीर्वाद योजना के तहत छतरपुर के 46491 और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20425 किसानों का पोर्टल पर इंट्री हो चुका है। इन किसानों को योजना के तहत भुगतान की कार्यवाही की जा रही है
  • छतरपुर में डिग्री कॉलेज की स्थापना की गई, 77980 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं 106 छात्र-छात्राओं को मेघा छात्रवृत्ति ,11701 छात्र छात्राओं को मुफ्त साइकिल और 10948 छात्र छात्राओं को स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया
  • पीटीजी डाकिया योजना के तहत 803 आदिम जनजाति परिवारों को 35 किलोग्राम राशन मुहैया कराया जा रहा है

विश्रामपुर विधानसभा के लिए यह कहा

  • विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 100.47 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूर्ण हो चुका है 38.97 किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रस्तावित है
  •  विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत 100 फ़ीसदी घर विद्युत विद्युतीकरण से आच्छादित हैं, 1434.19 किलोमीटर वितरण लाइन का विस्तार एवं 36555 पोल लगाया गया,साथ ही 943 ट्रांसफार्मर स्थापित करते हुए 22691 घरों तक बिजली पहुंचाई गई, उटारी रोड ब्लाक के ग्राम उंटारी रोड एवं नावा बाजार प्रखंड के ग्राम नावा बाजार में 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र का निर्माण कार्य जारी है
  • प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 8931 घरों की स्वीकृति दी गई, जिसमें 4609 आवास पूर्ण हो चुके हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 3402 घरों की स्वीकृति दी गई जिसमें 797 आवास पूर्ण हो चुके हैं
  • प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत 37950 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन व चूल्हा प्रदान किया गया। अब तक 620 परिवारों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ा गया। कुल 1187 सखी मंडलों का गठन हुआ, जिससे 13947 महिलाएं जुड़ी हैं और 35 सखी मंडल को स्वरोजगार से जोड़ा*
  • कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 25810 और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9128 किसानों का पोर्टल पर इंट्री हो चुका है
  • पीटीजी डाकिया योजना के तहत 683 आदिम जनजाति परिवारों को 35 किलोग्राम राशन मुहैया कराया जा रहा है
  • विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के एक किसान को कृषि की उन्नत तकनीक सीखने के लिए इजरायल दौरे पर भी भेजा गया

डाल्टनगंज विधानसभा के लिए यह कहा

  • विधानसभा अंतर्गत एक नया मेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज की स्वीकृति प्राप्त है, जिसका निर्माण कार्य हो रहा है
  • विधानसभा क्षेत्र में 252.80 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूर्ण हो चुका है 57.54 किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रस्तावित है
  • विधानसभा क्षेत्र में 100 फ़ीसदी घरों को विद्युतकृत किया जा चुका है, 1602.05 किलोमीटर वितरण लाइन का विस्तार एवं 40922 पोल लगाया गया, साथ ही 1016 ट्रांसफार्मर स्थापित करते हुए 29991 घरों तक बिजली पहुंचाई गई
  • डालटेनगंज में चार निशुल्क 108 एंबुलेंस जरूरतमंदों की सेवा में उपलब्ध है
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 52972 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया है, 7462 परिवारों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया, 3068 सखी मंडलों का गठन हुआ, जिससे 36751 महिलाएं जुड़ी हैं और 1131 सखी मंडल को स्वरोजगार से जोड़ा गया
  • 25290 किसानों को फसल का फसल बीमा कराया गया, कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 38340, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 26816 किसानों का पोर्टल में एंट्री हो चुका है इन किसानों को भुगतान की कार्यवाही की जा रही है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झरिया से मियां-बीवी होंगे आमने सामने! संजीव सिंह को चुनाव लड़ने की मिली अनुमति

Next Post

मुसलमानों को मिलने वाली 5 एकड़ जमीन पर बने विश्वविद्यालय- डॉ. शबाना

Next Post
मुसलमानों को मिलने वाली 5 एकड़ जमीन पर बने विश्वविद्यालय- डॉ. शबाना

मुसलमानों को मिलने वाली 5 एकड़ जमीन पर बने विश्वविद्यालय- डॉ. शबाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d