रांची.झारखंड में बढ़ते करो ना के कहार को देखते हुए मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में उच्च स्तरीय बैठक हुई बैठक में सीएम हेमंत सोरेन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य सचिव सुखदेव सिंह स्वास्थ्य सचिव के के सोन मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का सहित अन्य अफसर मौजूद थे.

राज्य सरकार ने जो गाइडलाइन जारी किया है. उसके अनुसार निजी और सरकारी स्कूल सहित कॉलेज अगले आदेश तक बंद रहेंगे धार्मिक स्थल बार रेस्टोरेंट और होटलों में उनकी क्षमता का 50% लोग ही उपस्थित रहेंगे बाजार मॉल पार्क कंपनी के ऑफिस और सरकारी कार्यालय को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए हैं. जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे रात के 8:00 बजे के बाद दुकानें बंद रहेंगी पार्क व जिम बंद रहेंगे.गाइड लाइन के अनुसार पहले से तय सभी तरह की परीक्षाएं होंगी.
- सारे स्कूल एवं कॉलेज बंद रहेंगे.
- यथावत रहेंगी पूर्व निर्धारित परीक्षाएं.
- जिम और पार्क बंद रखने का फैसला लिया गया है.
- रात 8 बजे के बाद सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगी.
- किसी भी तरीके के सार्वजनिक कार्यक्रम में केवल 200 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति मिलेगी इसमें शादी भी शामिल है.
- रेस्टोरेंट और बार की क्षमता के सिर्फ 50 प्रतिशत लोगों को अनुमति मिलेगी.
- आने वाले महीनों में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं समय के मुताबिक ही होगी.
- कॉलेज की कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जायेंगी.



