BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डिस्ट्रीब्यूटर के बंद घर से 20 लाख नगद सहित 5 लाख के गोल्ड की चोरी

by bnnbharat.com
June 5, 2019
in Uncategorized
डिस्ट्रीब्यूटर के बंद घर से 20 लाख नगद सहित 5 लाख के गोल्ड की चोरी

डिस्ट्रीब्यूटर के बंद घर से 20 लाख नगद सहित 5 लाख के गोल्ड की चोरी

Share on FacebookShare on Twitter
  • घटना के वक्त बिहार के औरंगाबाद गया था पीड़ित परिवार, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

रामगढ़:  शहर के बाजार शिव कॉलोनी निवासी केईआई व पैरट्स एलईडी व वायर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के घर बीती रात चोरों ने 20 लाख रुपए नगदी व पांच लाख रुपए की ज्वैलरी चोरी कर ली। अपराधियों ने बंद घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। घटना के वक्त पीड़ित परिवार औरंगाबाद (बिहार) गया हुआ था। बुधवार सुबह उनके घर का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी।

रामगढ़ पहुंच पुलिस को दी सूचना
चोरी की घटना की सूचना के बाद डिस्ट्रीब्यूटर जितेंद्र सिंह रामगढ़ पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। जितेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि अपराधियों ने उनके घर के दो कमरों का ताला तोड़ वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि जब वे घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि तीन आलमारियां टूटी हुई है और सामान बिखरा पड़ा है। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि दो जून को 20 लाख रुपए कलेक्शन कर घर में रखा था। साथ ही कंपनी के द्वारा ग्राहकों को दी जाने वाली गोल्ड ऑफर के तहत पांच लाख रुपए का गोल्ड भी रखा था। साथ ही एक मोबाइल फोन और कैमरा भी गायब है।

अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग
उधर, घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और अपराधियों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। उधर, मौके पर पहुंचे चेंबर अध्यक्ष विमल लुधिया ने पुलिस प्रशासन से शहर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की। साथ ही उन्होंने चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने और अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गूगल ने पिक्सल 3 और 3XL की कीमत 27 हजार रु. तक घटाई

Next Post

JioTV से हॉटस्टार पर देंखे वर्ल्ड कप के सभी मैच फ्री, सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं

Next Post
JioTV से हॉटस्टार पर देंखे वर्ल्ड कप के सभी मैच फ्री, सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं

JioTV से हॉटस्टार पर देंखे वर्ल्ड कप के सभी मैच फ्री, सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d