BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड: कभी पुलिस को देख तान देता था बंदूक, आज उन्हीं की वर्दी सिल रहा पूर्व नक्सली

by bnnbharat.com
February 17, 2021
in समाचार
माओवादियों ने चिपकाएं धमकी भरे पोस्टर, जांच में जुटी पुलिस
Share on FacebookShare on Twitter


पहले नक्सलियों के साथ थामी बंदूक, सिली वर्दियां, अब पुलिस की वर्दियां सिलने का काम करते हैं राम पोद्दो
रांचीः झारखंड पुलिस के विरुद्ध उनकी छाती पर बंदूक तानने वाले हाथ, इन दिनों पुलिस लाइन में जवानों के लिए वर्दी सिलने का काम कर रहा है. पूर्व नक्सली राम पोद्दो का हाथ कभी बन्दूक पर चलता था, लेकिन अब सुई धागे से नाता जोड़ लिया है और वो अब पुलिस लाइन में खाकी वर्दी सिल कर अपना परिवार चला रहे हैं.
राम पोद्दो लोहरा कभी कुंदन पाहन के दस्ते में हाथों में बंदूक थामे, तो कभी नक्सलियों के लिये वर्दी सीने का काम किया, मैगजीन के कवर सिलने का भी काम किया, मगर आज ये पूर्व नक्सली इन दिनों रांची के न्यू पुलिस लाइन में एक छोटे से पम्प हाउस के कमरे में पुलिस के लिये वर्दी सीने का काम कर रहे हैं.
पूर्व नक्सली राम पोद्दो बताते हैं कि एक वो समय था जब वे इसी पुलिस की वर्दी देख कर उसे खून से लाल कर देने की इच्छा रखते थे, मगर आज उसी की वर्दी सिल कर वे अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं.
वे बताते हैं कि उस वक्त कैसे हर पल वे पुलिस के डर के साये में जिंदगी जीने को मजबूर थे. हर पल पुलिस के आ जाने का खतरा सताता रहता था. मगर जब से वे 2013 में आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्य धारा से जुड़े हैं, जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है, अब उन्हें वही पुलिस के लोग अच्छे लगने लगे हैं, साथ ही पुलिस के आईपीएस अधिकारी से लेकर छोटे तबके के कर्मचारी भी उन्ही के पास वर्दी सिलवाने आते हैं.
रांची के ग्रामीण एसपी नॉशाद आलम कहते हैं कि ”एक समय ये सक्रिय नक्सल हुआ करते थे, मगर आज राम पोद्दो बहुत ही अच्छी वर्दी सिलने का काम कर रहे हैं.” लोहरा जंगल की जिंदगी छोड़ चुके राम पोद्दो लोहरा समाज से भटके लोगों को भी जंगल की जिंदगी छोड़ समाज की मुख्य धारा में लौट कर सुकून की जिंदगी जीने का संदेश दे रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीआरपीएफ कमांडेंट के घर लगी आग

Next Post

राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, झारखंड में हुई रिमझिम बारिश

Next Post
26 व 27 जनवरी को बादल छाये रहने की है संभावना

राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, झारखंड में हुई रिमझिम बारिश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d