रांचीः फीस जमा नहीं करने के कारण परीक्षा से वंचित बर्लिन पब्लिक स्कूल कांके रोड रांची के 50 बच्चों की शिकायत मिलने के उपरांत आज झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने बर्लिन स्कूल जाकर स्कूल प्रबंधन से मिलकर पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की. और स्कूल प्रबंधन को साफ तौर पर कहा कि पर कहा कि फीस जमा नहीं कर पाने के कारण किसी बच्चे को परीक्षा से या क्लास से वंचित नहीं किया जा सकता उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बहुत सारे अभिभावक बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं इन परिस्थितियों में उनके बच्चों को परीक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता.
वार्ता के क्रम में स्कूल के प्रिंसिपल सत्येंद्र कुमार सिंह ने ने कहां की जिस किसी अभिभावक का आवेदन इस तरह की आर्थिक परेशानी की आ रही है उनके बच्चों को परीक्षा में शरीक किया जा रहा है लेकिन जब गार्जियन आवेदन ही नहीं देंगे तो हम किस तरीके से उन्हें परीक्षा में शामिल करें.
बावजूद अभिभावक संघ से वार्ता के उपरांत हम एक नोटिस अभी सभी अभिभावकों को भेजते हैं कि जिन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है अभी फीस जमा करने में वह आवेदन दें और अपने बच्चों को एग्जाम में शामिल कराएं . साथ ही जो भी छात्र एक विषय का परीक्षा नहीं दे पाए हैं उसके लिए अलग से उन्हें समय दिया जाएगा ताकि वह परीक्षा दे पाए. इस अवसर पर बलराम जायसवाल व अन्य अभिभावक शामिल हुए.

