रांची: झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि देश के उन तमाम अभिभावकों की ओर से आपसे विनम्र आग्रह करना चाहती है कि जिस तरह कोरोना का संक्रमण पूरे देश के अंदर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आपके सहयोगी केंद्र के कई मंत्री भी इसकी चपेट में आए हुए हैं.

वहीं वर्तमान में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट क्वारंटाइन है, आम लोगों के साथ-साथ कई राज्यों के मंत्री विधायक की मौत इसके संक्रमण से हुआ है और वर्तमान में प्रतिदिन 10000 से ऊपर कोरोना संक्रमण के शिकार लोग मिल रहे हैं.

आखिर ऐसी स्थिति में कोई भी परीक्षा अगर होती है, जहां बड़ी संख्या में छात्र शामिल होने को है, जिनकी तादाद लगभग 25 लाख से ऊपर है. राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का यह सही समय नहीं है.
सुप्रीम कोर्ट के इसके संबंध में फैसला आने के बाद कई छात्र डिप्रेशन में चले गए हैं. वहीं कई छात्र सुसाइड कर लिए. संक्रमण से संबंधित हमारे कुछ सुझाव हैं जिस पर विचार किया जाना चाहिए.

