खूंटी: जमानत पर छूटे झारखण्ड पार्टी प्रमुख एनोस एक्का केंद्रीय समिति और कार्यकर्त्ताओं संग खूंटी पहुंचे. खूंटी पहुंचने पर एनोस एक्का का खूंटी में भव्य स्वागत किया गया. खूंटी के स्थानीय लोयोला फुटबाॅल मैदान में एनोस एक्का ने जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की अपील की और कहा कि वे जनता की सेवा के लिए शुरू से कार्य करते रहे हैं और आगे भी कार्य करते रहेंगे. उन्होंने सभी को आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का भी निर्देश दिया.
झारखंड पार्टी के केंद्रीय महासचिव अशोक भगत ने कहा कि लंबे समय तक झारखंड पार्टी बिना अध्यक्ष के संचालित हो रही थी. अब एनोस एक्का के वापस आने के बाद सभी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है. नए तेवर के साथ सभी कार्यकर्ता फिर से सक्रिय हो जायेंगे. इस अवसर पर झापा के कार्यकारी अध्य्क्ष किरण आईंद, उपाध्यक्ष रिजवान अहमद, सिमडेगा जिलाध्यक्ष मतियस बागे, सिरिल हंस, फिलिप सोय, अर्पणा हंस, सुरिया मुंडा, परवेज आलम, चरकू पहान, शंकर बड़ाईक, अलेस्टेयर बोदरा, छोटू खान सहित अन्य उपस्थित थे.

