Ranchi: झारखंड फुटबॉल संघ की के तत्वधान में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की महत्वकांक्षी ग्रास रूट डेवलपमेंट योजना गोल्डन बेबी लीग का आयोजन झारखंड में होगा. गोल्डन बेबी फुटबॉल लीग कराने का मुख्य उद्देश्य झारखंड मैं फुटबॉल खेल का एक ऐसा संस्कृति और वातावरण का निर्माण करना है ताकि झारखंड के प्रत्येक गांव तक यह खेल पहुंच सके एवं प्रत्येक गांव का बच्चा फुटबॉल खेले फुटबॉल टू ऑल हो सके.
इस आयोजन के तैयारी हेतु आज जूम मीटिंग के माध्यम से झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव श्री गुलाम रब्बानी जी के अध्यक्षता में कि गई. गोल्डन बेबी लीग के पूरे प्रारूप का पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के कंसल्टेंट मैनेजर ग्रास रूट एंड फुटसाल दीपक जॉन नायक ने बहुत ही विस्तृत रूप से जानकारी दी .यह गोल्डन बेबी लीग भारत के फुटबॉल डेवलपमेंट के लिए 1 मील का पत्थर साबित होगा .
गोल्डन बेबी लीग में 6 वर्ष से 12 वर्ष के लड़के और लड़कियां दोनों एक साथ खेलेंगे. 6 वर्ष से लेकर 12 वर्ष के छोटे-मोटे नन्ने मुन्ने बच्चे मैदान में पूरे कीट के साथ जब खेलेंगे तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना रोमांचक होगा यह गोल्डन बेबी लीग .
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के द्वारा काफी रिसर्च करने के बाद इसका पूरा प्रारूप जारी किया गया है. यह गोल्डन बेबी लीग में 3 स्टार की कैटेगरी में खेली जाएगी.
1 स्टार कैटेगरी में किसी एक उम्र समूह में खेली जाएगी ,टीमों की संख्या आठ होगी और कुल मैच 7 होगी.
2 स्टार कैटेगरी में जो दो विभिन्न उम्र समूह में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी कुल टीम आठ होगी और कुल मैच 14 होंगे .
तीन स्टार कैटेगरी में तीन विभिन्न आयु वर्गो में खेला जाएगा कुल आठ टीमें होंगी और कुल मैसेज 21 होंगे.
खेल की अवधि 24 मिनट से 50 मिनट तक की होगी 6 वर्ष के आयु वर्ग के समूह के बच्चों की खेल अवधि 24 मिनट की होगी जो 4 अंतराल पर होगी 6-6 मिनट का खेल होगा ,जिसके बीच में दो-दो मिनट का रेस्ट होगा. कि इस ग्रुप दो हाथ में होंगे जिनका खेल का कुल अवधि 50 मिनट होगा खिलाड़ियों की संख्या 3 vs 3 से लेकर 9 vs 9 होगा.
यह गोल्डन बेबी लीग 2 से 3 महीने तक चलेगा इस लीग की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से होंगे . प्लेयर रजिस्ट्रेशन टीम रजिस्ट्रेशन सभी चीजें ऑनलाइन होगी लीग को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लीग ऑपरेटर की नियुक्ति की जाएगी साथ ही साथ टीमों को खड़ा करने के लिए कोशिश का निर्माण किया जाएगा इसके लिए जल्द ही इस सर्टिफिकेट कोर्स भी झारखंड में कराई जाएगी. ताकि बच्चों को सही तरीके से कोचिंग दिया जाए. इस लीग में कोई भी स्कूल , कोई भी क्लब एकेडमी गांव मोहल्ला टोला का बच्चा खेल सकते.
आज के जो मीटिंग में झारखंड के एक दर्जन से अधिक जिले के सचिव एवं अधिकारीगण सम्मिलित हुए और इस बेबी लिख के प्रारूप को जानकर काफी उत्साहित हैं और अपने अपने जिले में कराने के लिए आज से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं और पूरे भारतवर्ष में झारखंड गोल्डन बेबी लीग अच्छा आयोजन कर अच्छा रैंक हासिल करने का संकल्प लिया है.

