साहेबगंज: झारखंड पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक हेल्प लाइन नंबर और एक एप्प जारी किया है. इस महिला सुरक्षा एप्प का नाम “शक्ति एप्प ” है. इस शक्ति एप्प का आपको लाल बटन दबाना होता है.

यह हेल्प लाइन नंबर एवं एप्प महिला सशक्तिकरण की दिशा में झारखंड पुलिस का सराहनीय कदम है. इससे उन सभी महिलाओं एवं लड़कियों को किसी भी समय झारखंड पुलिस से मदद मिल सकता है और यह हेल्प लाइन नंबर उनकी मुसीबतों में काम आ सकता है.

