BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पटना पहुंची झारखंड पुलिस, खोज रही फर्जी तरीके से सेना में नौकरी पाने वाले को

by bnnbharat.com
March 26, 2021
in समाचार
पटना पहुंची झारखंड पुलिस, खोज रही फर्जी तरीके से सेना में नौकरी पाने वाले को
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः  झारखंड के एक शख्सप ने फर्जी नाम और पते के आधार पर आर्मी की नौकरी हासिल कर ली. नौकरी करने के दौरान ही यह मामला खुल गया और प्राथमिकी दर्ज हो गई. इसे ढूंढने में पुलिस को अब तक कामयाबी नहीं मिल सकी है. जालसाजी व धोखाधड़ी कर सेना में सिपाही के पद पर तैनात आरोपित का गिरफ्तारी वारंट लेकर गुरुवार को झारखंड पुलिस दानापुर पहुंची. झारखंड के गुमला जिला अंर्तगत सिसई के थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दानापुर पुलिस के साथ बीआरसी पहुंचे व सैन्य अधिकारी से मिलकर वारंट दिखाते हुए मामले की जानकारी दी. आरोपित कई महीनों से फरार चल रहा है.

थानाध्यक्ष अभिनव कुमार ने बताया कि सेनाधिकारी ने कुछ कागजात व जानकारी मांगी है. उसके बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि तत्कालीन अंचलाधिकारी रंजीता टोप्पो द्वारा 16 जून, 2011 को झारखंड के सिसई थाना में मामला दर्ज कराया गया था.

फर्जीवाड़ा कर सेना में नौकरी कर रहे सिपाही का वारंट लेकर दानापुर पहुंची झारखंड पुलिस

गुमला जिला के पोटरो गांव का रहने वाला युवक फर्जी नाम-पता से सेना में हुआ था बहाल

सिसई थाना क्षेत्र के पोटरो निवासी मनीजर साहू के पुत्र रविंद्र साहू पर जालसाजी एवं धोखाधड़ी कर नौकरी करने का आरोप लगाया गया था. जांच में रविंद्र साहू द्वारा ज्योति भगत, पिता योगेंद्र भगत, साकिन भंडारटोली, थाना सिसई के नाम पर सेना में नौकरी करने की बात सामने आई. उन्होंने बताया कि इसको लेकर कई बार सेना को पत्र दिया गया. 2014 में सेना द्वारा जानकारी मिली कि ज्योति भगत बिहार रेजिमेंट के आरआर बटालियन में सिपाही पद पर कार्यरत है. धोखाधड़ी एवं जालसाजी कर नौकरी लेने के मामले में कुर्की की भी कार्रवाई की जा चुकी है. गिरफ्तारी वारंट न्यायालय द्वारा जारी किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत बंदः सुबह 5 से रात 10 बजे तक धारा-144

Next Post

किसानों का भारत बंद , राजधानी रांची में कोई खास असर नहीं

Next Post
किसानों का भारत बंद ,  राजधानी रांची में  कोई खास असर नहीं

किसानों का भारत बंद , राजधानी रांची में कोई खास असर नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d