नक्सलियों के बारे में सूचना देने वाले को मिलेगी इनाम की राशि
सूचना देने वालों को इनाम की राशि देने की घोषणा
रांची: झारखंड पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) सुप्रीमो दिनेश गोप सहित सात इनामी सदस्यों की तस्वीर जारी कर सूचना देने वाले को इनाम की राशि देने की बात कही गयी है.

झारखंड पुलिस की ओर से शुक्रवार को पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप सहित सात वांछित नक्सलियों की तस्वीर जारी कर इन्हें गिरफ्तार करने और उनके द्वारा अर्जित संपति की सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की गई है.
झारखंड पुलिस की ओर से जिन नक्सलियों की तस्वीर जारी की गयी है, उनमें 25 लाख ईनामी दिनेश गोप, 15 लाख इनामी जिदन गुड़िया, 10 लाख इनामी तिलकेश्वर गोप, दो लाख ईनामी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा, दो लाख इनामी अजय पूर्ति, दो लाख इनामी शनिचर पूर्ति और दो लाख इनामी मंगरा लुगुन शामिल है.

सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी
इन सातों उग्रवादियों और उनकी संपति के बारे में किसी तरह की सूचना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस अथवा रांची रेंज के डीआइजी के नंबर 9431706118, रांची एसएसपी 9431706136, खूंटी एसपी 9431706116, गुमला एसपी 9431706376, सिमडेगा एसपी 9431116444 और एसपी चाईबासा 9431706451 को सूचित करने का अपील झारखंड पुलिस के द्वारा आम लोगों से किया गया है. सूचना देने वाले को ईनाम दिया जाएगा और पहचान गोपनीय रखी जाएगी.


