BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड डाक परिमंडल ने स्टेट टॉपर्स को किया सम्मानित

by bnnbharat.com
July 23, 2020
in Uncategorized
झारखंड डाक परिमंडल ने स्टेट टॉपर्स को किया सम्मानित

झारखंड डाक परिमंडल ने स्टेट टॉपर्स को किया सम्मानित

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भारतीय डाक विभाग के झारखण्ड परिमंडल, रांची द्वारा राज्य के अलग-अलग बोर्ड के कक्षा 10 एवं 12 के स्टेट टॉपर्स को बुधवार को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कोरोना सम्बन्धी  कारणों के चलते सिर्फ रांची क्षेत्र के ही टॉपर विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था. झारखण्ड के अन्य क्षेत्रों में रहने वाले टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु विभिन्न डाक प्रमंडलों के डाक प्रमुखों को कहा जा चुका है. इस अवसर पर मेघदूत भवन, डोरंडा के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में ये स्टेट टॉपर्स की उपस्थिति रहें.

सुश्री हर्षा प्रियम- जवाहर विद्या मंदिर,रांची-स्टेट टॉपर ,सी.बी.एस.ई. बोर्ड 10th

शुभम कुमार ठाकुर-संत जेवियर कॉलेज,रांची – झारखण्ड बोर्ड, 12th  (कॉमर्स)

अंश मक्कड़- दिल्ली पब्लिक स्कूल,सेल सिटी,रांची- स्टेट टॉपर ,सी.बी.एस.ई. बोर्ड 12th (विज्ञान)

सुश्री रिया श्रीवास्तव – जवाहर विद्या मंदिर,रांची-स्टेट टॉपर ,सी.बी.एस.ई. बोर्ड 12th(कला)

कार्यक्रम में डाक महाध्यक्ष शशि शालिनी कुजूर द्वारा इन स्टेट टॉपर्स बच्चों को “माई स्टाम्प” से सम्मानित किया गया तथा फिलाटेली से सम्बंधित पुस्तकों का वितरण भी किया गया. ज्ञातव्य हो कि “माई स्टाम्प” डाक विभाग की एक अनूठी योजना है, जिसमे कोई भी व्यक्ति अपने या अपने सगे-सम्बन्धियों अथवा मित्रों के चेहरे के साथ डाक-टिकट  छपवा सकते हैं. साथ ही साथ डाक विभाग “माई स्टाम्प” में कई तरह के थीम यथा शुभकामना सन्देश, त्यौहार, विभिन्न फूल एवं विशिष्ट अवसरों जैसे सेवानिवृति दिवस, विवाह आदि के लिए अलग से डिजाईन उपलब्ध है, जिसमे कोई भी व्यक्ति अपनी सुविधा तथा मौके के अनुरूप किसी भी थीम पर “माई स्टाम्प” जारी करवा सकते हैं.

डाक महाध्यक्ष ने डाक विभाग की ओर से सभी विद्यार्थियों को उनकी इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में डाक निदेशक सत्यकाम ने भी इन बच्चों की हौसला आफजाई की. मौके पर हर्षा प्रियम एवं शुभम कुमार ठाकुर ने भी अपने विचारों को रखते हुए परीक्षा की अपनी तैयारियों के बारे में बताया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुरुदेश्वर मंदिर: भगवान शिव का आत्मलिंग है स्थापित

Next Post

वोडाफोन आइडिया पोस्टपेड उपभोक्ताओं को देगा इंटीग्रेटेड वोडाफोन रेड अनुभव

Next Post
वोडाफोन आइडिया पोस्टपेड उपभोक्ताओं को देगा इंटीग्रेटेड वोडाफोन रेड अनुभव

वोडाफोन आइडिया पोस्टपेड उपभोक्ताओं को देगा इंटीग्रेटेड वोडाफोन रेड अनुभव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d