रांची: 30 सितंबर 2019 को आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को अतिरिक्त मानदेय की बढ़ोतरी के लिए विकास आयुक्त सह गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अपराहन 4:00 बजे एक अहम् बैठक की जायेगी.
झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन रांची तथा आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ झारखंड प्रदेश ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है.
संघ के प्रतिनिधियों को विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2019 को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी किया गया है.

