रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. आरपीएन सिंह ने खुद ट्वीट कर इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड से वापस दिल्ली लौटने के बाद उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. उन्होंने अपील की है कि जो भी हाल के दिनों में उनसे संपर्क में आये है, वे आवश्यक सावधानी बरते और कोविड-19 टेस्ट करा लें.

