मध्य प्रदेश सरकार के तर्ज पर प्रशासकीय समिति का गठन कर पंचायत स्तरीय कार्य करने का किया अनुरोध
रांची: झारखंड प्रदेश मुखिया संघ ने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. प्रदेश मुखिया संघ ने बड़कागांव विधायक से पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने पर जब तक पुनर्गठन ना हो तब तक लोकहित में वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए मध्य प्रदेश सरकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तर्ज पर प्रशासकीय समिति का गठन कर कार्यों का संचालन करने हेतु समिति बनाकर सुचारू रूप से संचालन करने हेतु अनुरोध किया.
मुखिया संघ ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि झारखंड में विगत करोना महामारी काल में सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पंचायत के मुखिया के द्वारा कई जनहितकारी कार्य किया गया था, चाहे प्रवासी मजदूर का मामला हो या करोना महामारी के प्रचार-प्रसार का, पंचायतों को सेनीटाइज करना इत्यादि कार्यों की वजह से झारखंड में कोरोना पांव नहीं पसार सका.

