BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस

by bnnbharat.com
November 26, 2020
in समाचार
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस ने गुरुवार राजधानी रांची के चुटिया राम मंदिर के सामने संविधान दिवस मनाया. प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

कांग्रेस नेताओं ने सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया, दीप प्रज्वलित कर संविधान को प्रणाम किया.

संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रोफेशनल के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि आज बहुत ही बड़ा दिन है जब शहीदों के कलम से लिखा गया यह संविधान जिसे देश ने 26 जनवरी 1949 को अंगीकार किया. हम लोगों के पूर्वजों को नमन करता हूं जिन्होंने हमें संविधान दिया. उन्होंने कहा यह आन, बान, शान है, यह मेरा अभिमान है, यह कर्तव्य है, यह अधिकार है, विचारों के अभिव्यक्ति का अंबार है, यह उद्देशिता है, लोकतंत्र है, ये मेरा संविधान है.

आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा बाबा साहेब की अध्यक्षता में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में तैयार संविधान का मसौदा देश की सहमति से 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया जिसपर हमें गौरव है.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने संविधान दिवस पर संवैधानिक मूल्यों, नैतिकता और मर्यादा के साथ संविधान की गरिमा कायम रखने की अपील करते हुए कहा कि आज संवैधानिक पद पर बैठे लोगों द्वारा संविधान को बदलने की बात की जाती है, जबकि संविधान में सभी वर्ग, समुदाय, जाति और धर्म को समान रूप से बराबर का अधिकार देते हुए सम्मान दिया गया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार जनहित में आवाज उठाने वालों, आंदोलन करने वालों को देशद्रोही की संज्ञा दी जा रही हैं.  

प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने 30 मार्च 2020 को श्रम कानून में संशोधन कर आठ घंटे काम करने का अधिकार के जगह 12 घंटे काम करने के कानून को मंजूरी दी. यह कानून भाजपा शासित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लागू हो गया. लेकिन झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने फैसला लिया कि राज्य में श्रम कानून में कोई बदलाव नहीं होगा. कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने संविधान दिवस पर मौजूद आम जनों को संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा एवं संकल्प दिलाया.

प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि देश में निजीकरण के नाम से सरकारी संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र के संसाधन को निजीकरण किया जा रहा है, बड़े उद्योगपतियों के हाथों बेचा जा रहा है, जिससे आरक्षण स्वतः समाप्त हो जाएगी.

इस कार्यक्रम में प्रोफेशनल कांग्रेस रांची महानगर अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अमरजीत सिंह, कांग्रेस नेता अनिल सिंह, कृष्णा सहाय, आशिक जियाउल, अजय सिंह अरविंद साहू, अंदराम साहू, रोहित ठाकुर, विनोद लाल, बैजनाथ केसरी, कालेश्वर साहू, अनिल साहू, चिंटू चौरसिया, आयुष अग्रवाल, अजय यादव, गौरव आनंद, पुनित कुमार मुख्य रुप से उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लालू को फोन करना पड़ा महंगा, बंगले से पहुंचे अस्पताल, पटना में FIR दर्ज

Next Post

लालू प्रसाद की बढ़ी मुश्किलें, चेहरे पर देखी गई तनाव

Next Post
लालू प्रसाद की बढ़ी मुश्किलें, चेहरे पर देखी गई तनाव

लालू प्रसाद की बढ़ी मुश्किलें, चेहरे पर देखी गई तनाव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d