बालक वर्ग अंडर 16 – 100 मीटर में धीरज कुमार पहाड़ी ने जीता स्वर्ण पदक
बालक वर्क अंडर 14 ऊंची कूद में अफरोज अहमद ने जीता रजत पदक
बालक वर्ग अंडर 14 लंबी कूद में प्रितेश उरांव ने जीता कांस्य पदक
गुवाहाटी असम में हो रहा है प्रतियोगिता का आयोजन
रांची:-भारतीय एथलेटिक्स संघ एवं असम एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में 6 से 10 फरवरी तक गुवाहाटी में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन झारखंड को 2 सवर्ण 1 रजत एवं 1 कांस्य समेत कुल 04 पदक मिले.
दीपक टोप्पो बालक अंडर 14 आयु वर्ग के 60 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा को 7.30 सेकंड में दौड़ कर स्वर्ण पदक हासिल किया साथ ही राष्ट्रीय मीट रिकार्ड भी बनाया. दीपक टोप्पो जेएसएसपीएस के प्रशिक्षु है.
बालक अंडर 16 आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में झारखंड के धीरज कुमार पहाड़ी ने 10.94 सेकंड में यह दौड़ पूर्ण कर स्वर्ण पदक हासिल किया. धीरज डे बोर्डिंग् सेंटर होटवार राँची के प्रशिक्षु हैं.
बालक वर्ग अंडर 14 में झारखंड के ही अफ़रोज़ अहमद ने ऊंची कूद प्रतिस्पर्धा को 1.70 मीटर कूद कर रजत पदक हासिल किया. अफरोज डे बोर्डिंग सेंटर हजारीबाग के प्रशिक्षु है.
बालक वर्ग अंडर 14 में झारखंड के प्रितेश उरांव ने लंबी कूद प्रतिस्पर्धा को 5.93 मीटर कूद कर कांस्य पदक हासिल किया. प्रितेश जेएसएसपीएस के प्रशिक्षु हैं.
दूसरे दिन तक झारखंड को कुल 05 पदक प्राप्त हुए है.
इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के झारखण्ड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सी0डी0 सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, सीओओ शिव कुमार पांडे, संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर, संघ के कार्यपालक सचिव प्रभाकर वर्मा,चीफ कोच विनोद सिंह आलोक कुमार,संजय त्रिपाठी, सुखेर भगत, फादर रामू ,जी नारायण, अशोक कुमार, रामानंद खंडित, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी, शशांक भूषण सिंह, अजय नायक, अरविंद कुमार, आशू भाटिया, शैलेश कुमार, संजय घोष, सिकंदर महतो, वरुण कुमार रणवीर सिंह, अजीत साहू, स्वेत प्रशांत, राकेश सिंह, बंधन टोप्पो, नीरज रॉय, एम एन पूर्ती, सरोज यादव समेत संघ के अधिकारियों ने बधाई दी.

