BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड स्टेट बार कौंसिल ने 71 वा संविधान दिवस मनाया

by bnnbharat.com
November 26, 2020
in समाचार
झारखंड स्टेट बार कौंसिल ने 71 वा संविधान दिवस मनाया
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:- भारत का संविधान दुनिया का बेहतरीन संविधान: राजेंद्र कृष्णा

संविधान के प्रति जागरूकता और उसकी रक्षा का सबसे बड़ा दायित्व अधिवक्ताओ पर: राजेश शुक्ल

झारखंड स्टेट बार कौंसिल ने आज 71 वा संविधान दिवस झारखंड स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन राजेन्द्र कृष्णा की अध्यक्षता में वर्चुअल तरीके से मनाया, जिसमे झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्यों और अधिवक्ताओ ने ऑनलाइन भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल ने किया।जबकि विषय प्रवेश बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रशांत कुमार सिंह ने कराया।

इस अवसर पर झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन श्री राजेंद्र कृष्णा ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान है हमे इसकी हर स्तर पर रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। स्वतंत्रता के अधिकार का सदुपयोग करना चाहिए , इसका दुरुपयोग न हो इसको देखना चाहिए।

इस अवसर पर संविधान दिवस पर विस्तार से अपने विचार रखते हुए झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि भारतीय संविधान का भाग 3 के अनुच्छेद 12 से 35 तक मौलिक अधिकारों से संबंधित है।मौलिक अधिकारों की व्याख्या संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार घोषणा पत्र के सापेक्ष किया जाता है। सर्वोच्च न्यायालय ने गोलकनाथ, 1967 के मामले में मौलिक अधिकारों को प्रकृति द्वारा प्रदत्त नैसर्गिक एवं अप्रतिदेय अधिकार माना है।यह ऐसे आधारभूत अधिकार है जो व्यक्ति के नैतिक,बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक ही नही वरन अपरिहार्य है।

शुक्ल ने राज्य के अधिवक्ताओ को 71 वे संविधान दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि भारत के संविधान के प्रति जागरूक करना उसके हर स्तर पर रक्षा का सबसे अधिक दायित्व अधिवक्ताओ पर है। अधिवक्ताओ को लोंगो को उनके मौलिक अधिकार के प्रति जागरूक करने का दायित्व निभाना चाहिए।

इस अवसर पर बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि न्यायालय के रिट अधिकारिता में नैसर्गिक न्याय का सिद्धांत समाहित है इसके अंतर्गत प्रतिकर भी मिल सकते है।उन्होने कहा कि हम सबको अपने अधिकारों के सार्थक उपयोग के लिए सम्यक जानकारी रखना अति आवश्यक है।

इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन श्री राजेन्द्र कृष्णा, वाईस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल, बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह, झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री गोपेश्वर झा,बालेश्वर सिंह, अमर सिंह, धर्मेंद्र नारायण, संजय विद्रोही, अब्दुल कलाम रसीदी, मृत्युंजय श्रीवास्तव, परमेश्वर मंडल, राजकुमार, राधेश्याम गोस्वामी सहित अन्य सदस्यों ने संविधान दिवस समारोह में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अधिकांश जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशनो के पदाधिकारियों ने भी ऑनलाइन इस समारोह में भाग लिया। झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने राज्य के सभी स्तर के बार एसोसिएशनो में संविधान दिवस मनाने पर शुभकामनाएं दिया है तथा झारखंड स्टेट बार कौंसिल के संविधान दिवस कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया है। कार्यक्रम में संविधान निर्माताओ के साथ ड्राफ्टिंग कमिटी के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन किया गया उन्हें श्रद्धा निवेदित की गई।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्‍ट्रपति के साथ सीसीएल कर्मियों ने ’उद्देशिका’’ पढ़ 71वां संविधान दिवस मनाया

Next Post

नक्सलियों के नाम से पोस्टर चिपकने से ग्रामीणों में दहशत

Next Post
नक्सलियों के नाम से पोस्टर चिपकने से ग्रामीणों में दहशत

नक्सलियों के नाम से पोस्टर चिपकने से ग्रामीणों में दहशत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d