रांची: झारखंड राज्य ई ब्लॉक मैनेजर्स की आपातकालीन बैठक आज अध्यक्ष सौरभ कुमार दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई. सदर अनुमंडल पदाधिकारी रांची के कार्यालय से प्राप्त निर्देश जिसमें यह कहा गया है कि विश्व में कोरोना वायरस के कारण भारत /झारखंड भी अछूता नहीं है ऐसी स्थिति में भीड़ के साथ बैठना खतरे को आमंत्रित करने के बराबर है.
कार्यालय से यह कहा गया है कि 17 मार्च को एक दिवसीय प्रदर्शन कर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार के नाम संघ लेख समर्पित कर देंगे. 17 मार्च 2020 को ही झारखंड ई- ब्लॉक मैनेजर्स एसोसिएशन द्वारा जिसमें झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मुक्तेश्वर लाल महामंत्री सुनील कुमार साह कोषाध्यक्ष गणेश प्रसाद सिंह सहित कई महासंघ के वरीय पदाधिकारी के अलावा पूरे राज्य के 332 ई-ब्लॉक मैनेजर्स सर्वे मैदान रांची के पास पूर्वाहन 11ः00 बजे जुटेंगे वहीं से प्रदर्शन मुख्यमंत्री के समक्ष करेंगे एवं अपना ज्ञापन सौंपेंगे.
झारखंड ई-ब्लॉक मैनेजर्स एसोसिएशन द्वारा आज भी यह उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार द्वारा आंदोलन के पूर्व संघ के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर हमारे मुख्य मांगों को पूरा करेंगे हमारी मुख्य मांग संविदा विस्तार करना एवं भविष्य में इसे स्थाई करने का है विभाग द्वारा संविदा विस्तार पर रोक लगाकर राज्य में एक बड़े बेरोजगार का फौज खड़ा कर दिया गया है.
महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने कहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार से मांग कि ई- ब्लॉक मैनेजर्स की संविदा विस्तार अविलंब किया जाए इसके लिए उन्होंने महासंघ से अनुरोध पत्र भी दिया है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार पर महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह को पूर्ण भरोसा है कि वे झारखंड के नौजवानों को यथा ई- ब्लॉक मैनेजर्स के मांगों पर निराश नहीं करेंगे. झारखंड ई- ब्लॉक मैनेजर्स एसोसिएशन आज की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय ली है कि जिला प्रशासन के दिए गए निर्देश के अनुपालन में 17 मार्च 2020 को प्रदर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार के नाम संघ लेख समर्पित की जाएगी.
ज्ञापन सौंपने के बाद 31 मार्च 2020 तक संघ अपने मुख्य मांगों की पूरा करने तक इंतजार करेगी मांग पूरा नहीं हुआ तो अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में जिला प्रशासन सहित वरीय पदाधिकारी एवं मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को सूचना देते हुए अनिश्चितकालीन धरना दी जाएगी.
बैठक में झारखंड ई- ब्लॉक मैनेजर्स एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष सौरभ कुमार दुबे, अमरेश प्रधान रीतलाल पासवान, ध्रुव कुमार विजय कुमार, दीपक कुमार सिंह कौशल किशोर तिवारी, मीडिया प्रभारी दिनेश अग्रवाल एवं साधु चरण महतो आदि उपस्थित थे.

