रांची:- झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड में वर्ष 20 21 से 2022 के लिए नए टैरिफ प्रस्ताव झारखंड राज्य नियामक आयोग को सौंप दिया है. इस प्रस्ताव के मुताबिक वितरण निगम ने 8084 करोड रुपए अपनी आवश्यकता बताई है इससे पहले वित्तीय वर्ष 20 24 से 20 21 के लिए आयोग ने 6326 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. जानकारी के मुताबिक वितरण निगम बिजली दर में 27 से 30% तक कि वृद्धि की जरूरत बताई है ताकि घाटा को पाटा जा सके ए आर आर के जरिए 1757 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि की जरूरत बताई गई है.

