BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए झारखंड राज्य पूर्व विधायक परिषद ने सौंपा 5 लाख 51 हज़ार रूपए का चेक

कोरोना महामारी से बचाव और रोकथाम को लेकर झारखंड के पूर्व विधायकों ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in Uncategorized
मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए झारखंड राज्य पूर्व विधायक परिषद ने सौंपा 5 लाख 51 हज़ार रूपए का चेक

मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए झारखंड राज्य पूर्व विधायक परिषद ने सौंपा 5 लाख 51 हज़ार रूपए का चेक

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य पूर्व विधायक परिषद ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 लाख 51 हज़ार रुपए का चेक सौंपा. मुख्यमंत्री ने इसके लिए पूर्व विधायकों का आभार जताया और कहा कि कोरोना संकट की इस घड़ी में उनके द्वारा मिली यह सहायता राशि काफी उपयोगी साबित होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायकों का कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में साथ देने के लिए आगे आने की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य से विभिन्न संगठनों के साथ साथ आम लोग भी मदद के लिए अपने हाथ बढ़ा रहे हैं. इससे निश्चित तौर पर हम कोरोना पर जीत हासिल करने में कामयाब होंगे.

आगे और भी सहायता राशि सौंपेंगे

पूर्व विधायकों ने कहा कि उन्होंने अपनी पेंशन की राशि से अंशदान देकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चेक सौंपा है. आने वाले दिनों में सभी पूर्व विधायकों से राशि संग्रहित कर कोरोना से बचाव और रोकथाम के लिए और सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपी जाएगी. इसके लिए सभी पूर्व विधायकों से संपर्क किया जा रहा है. पूर्व विधायकों ने भी हर मोर्चे पर कोरोना से लड़ाई में साथ देने के लिए आगे आने की बात कही है.

मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चेक प्रदान करने के दौरान झारखंड राज्य पूर्व विधायक परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ चम्पिया , महासचिव  हेमंत प्रताप देहाती, उपाध्यक्ष रामजी लाल सारडा और सचिव  केशव महतो कमलेश एवं  सनातन मांझी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आइएसएम के वैज्ञानिकों ने तैयार की पॉलीमेरिक सुपर हाइड्रोफोबिक कोटिंग

Next Post

तीन लाख के इनामी नक्सली ने प्रेमिका के साथ किया सरेंडर

Next Post
तीन लाख के इनामी नक्सली ने प्रेमिका के साथ किया सरेंडर

तीन लाख के इनामी नक्सली ने प्रेमिका के साथ किया सरेंडर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d