रांची ओवरआल चैम्पियन, रामगढ़ बना उपविजेता
रांची:- झारखंड राज्य तलवारबाजी संघ के तत्वावधान में जेके इंटरनेशनल स्कूल दलादली रांची में सम्पन्न झारखंड राज्य तलवारबाजी प्रतियोगिता रांची की टीम ओवरआल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया. रांची ने पांच स्वर्ण, 14 रजत व 22 कांस्य पदक जीते. वहीं रामगढ़ की टीम एक रजत व 6 कांस्य पदक लेकर दूसरे स्थान तथा हजारीबाग की टीम तीसरे स्थान पर रही.
जूनियर बालक वर्ग में निरंजन सिंह ने नितेश सिंह को पराजित करके पहला स्थान प्राप्त किया. जूनियर बालिका में उत्सवी चतुवेर्दी ने इशा जुड़ी लड़का को पराजित करके पहला स्थान प्राप्त किया. अन्य मुकाबले में संजय खलखो और मनोज के बीच मैच खेला गया जिसमें संजय खलखो को पहला स्थान प्राप्त हुआ. शिवांगी चौहान ने सोनाली कुमारी को हराया. सुजीत टोप्पो ने भावेश सिंह, अभिजीत तिर्की ने उत्तम मंडल, नगमा परवीन ने रमन तथा सुमन कुमारी ने प्रिया प्रजापति को हरा कर प्रथम स्थान पर रहे.
झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्चित आनंद, सचिव जय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, संजेश मोहन ठाकुर, सुशीला कुजूर, कर्मवीर, राकेश मिश्रा, सुमन कुमार खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार बाटे. मैचों का संचालन प्रेम उदय बेग, राम आशीष सिंह, अजय कुमार सुंडी, विमला प्रधान, वैजयंती तिग्गा ने किया.

