दीपक
रांचीः झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने बोकारो थर्मल पावर स्टेशन प्रबंधन से एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. बोकारो थर्मल के फुसरो स्थित फ्लाई ऐश प्लांट से पानी को प्रदूषित करने का मामला सामने आया है. इसी आलोक में पर्षद ने यह कार्रवाई की है. पर्षद की तरफ से तत्काल पर्यावरण राहत के लिए एक करोड़ का भुगतान करने को कहा गया है. पर्षद की पांच सदस्यीय टीम ने बोकारो थर्मल के फ्लाई ऐश पोंड की जांच की थी. इसमें यह पाया गया कि पोंड से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है. पर्षद की तरफ से बोकारो थर्मल पावर को शो-काउज जारी करते हुए वाटर पोल्यूशन एक्ट की संगत धाराओं के तहत कार्रवाई करने का आदेश भी दिया गया है. डॉ एचएस गुप्ता की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम ने पोंड का मुआयना किया था. इसमें श्यामा प्रसाद विवि के सदस्य, वन उत्पादकता संस्थान, मेकॉन के अधिकारी और पर्षद के क्षेत्रीय कार्यालय धनबाद के सदस्य शामिल थे.
हाईकोर्ट ने भी 26 कंपनियों को भेजा था नोटिस
हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार समेत 26 कंपनियों को नोटिस भेजा था. जिसमें प्रदूषण फैलाने वाली 26 कंपनियां शामिल है. जिसमें एमएस जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड, बिहार फॉउंडरी एंड कॉस्टिंग लिमिटेड, गौतम फेरा अलॉइस यूनिट फाउंडरी एंड कास्टिंग लिमिटेड, मां छिन्नमस्तिका स्पोंग आयरन लिमिटेड, झारखंड इस्पात लिमिटेड, अनिंदिता स्टील लिमिटेड, आलोक स्टील इंडस्ट्रीज, रामगढ़ स्पंज आयरन, श्रीराम पॉवर एंड स्टील, वेंकटेश आयरन एंड अलोया इंडिया लिमिटेड, चितपुरी स्पंज आयरन लिमिटेड ,दुर्गा पॉवर स्पंज आयरन लिमिटेड, विशाल स्पोंग आयरन लिमिटेड, ब्रहमपुत्र मेटालिक लिमिटेड, कोलकाता कारबाइड प्राइवेट लिमिटेड, दयाल फरो अलोया यूनिट और पीएलआर आउटसोसिंर्ग कंपनी रामगढ़ शामिल हैं.
655.5 करोड़ का एक्शन प्लान कागजों में ही सिमटा
सूबे को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 655.5 करोड़ का एक्शन प्लान बना. इस प्लान को भारत सरकार ने भी स्वीकृति दी. प्लान में कई ऐसे उपाय बताए गए थे, जिससे बढ़ रहे प्रदूषण पर अंकुश पाया जा सकता था. लेकिन प्लान के अनुसार कोई काम नहीं हुआ. माइनिंग क्षेत्र में खनन से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए 326 करोड़ के एक्शन प्लान को स्वीकृति मिली थी. जबकि शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण रोकथाम के लिए 329.50 करोड़ का प्लान था.
ये इंडस्ट्रीज हैं सबसे प्रदूषित
• ग्रासिम इंडस्ट्रीज व कैप्टिव पावर प्लांट- रेहला पलामू
• हिंडाल्को इंडस्ट्रीज व कैप्टिव पावर प्लांट- छोटामूरी
• उषा मार्टिन लिमिटेड, कैप्टिव पावर प्लांट : टाटीसिल्वे
• तेनुघाट थर्मल पावर प्लांट : ललपनिया, बोकारो
• बोकारो थर्मल पावर स्टेशन : बोकारो
• चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन : चंद्रपुरा, बोकारो
• बोकारो पावर सप्लाई : बोकारो स्टील सिटी
• मैथन पावर लिमिटेड : मैथन धनबाद
• उषा मार्टिन लिमिटेड(टीपीपी) : सरायकेला-खरसांवा, थर्मल पावर
• टाटा पावर लिमिटेड : पूर्वी सिंहभूम, थर्मल पावर
• आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज : गम्हरिया, खरसांवा, थर्मल पावर
• कोडरमा थर्मल पावर : कोडरमा
• डिवाइन विद्युत लिमिटेड : सरायकेला-खरसांवा
• टाटा स्टील वेल्ट बोकारो : 20 मेगावाट थर्मल पावर
• इंलैंड पावर : गोला : थर्मल पावर
• मोनीडीह कैप्टिव पावर प्लांट : धनबाद
• इंडस्ट्रीयल एनर्जी लिमिटेड : जमशेदपुर, थर्मल पावर
• इंपेरियल फास्टनर : कथरा बोकारो, थर्मल पावर
• अंकुर बायो केमिकल्स लिमिटेड : धुबी, स्पांज आयरन
• बोकारो स्टील : आयरन एंड स्टील प्लांट
• टाटा स्टील : जमशेदपुर, आयरन एंड स्टील
• इलेक्ट्रो स्टील : सियालजोरी, आयरन एंड स्टील प्लांट
• बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड : चांडिल
• बलाह स्टील : आदित्यपुर, स्पंज आयरन
• आधुनिक एलोयस एंड पावर : कांड्रा, सरायकेला-खरसांवा, खरसांवा
• नीलांचल आयरन एंड पावर, कांड्रा : सरायकेला, स्पंज आयरन
• रूंगटा माइंस : सरायकेला-खरसांवा, स्पंज आयरन
• कोहिनूर स्टील : बंसा, सरायकेला-खरसांवा, स्पंज आयरन
• एएमएल स्टील : कोलेबिरा: स्पंज आयरन
• इमार एलोयस : चौका, सरायकेला-खरसांवा, स्पंज आयरन
• बालाजी इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग लिमिटेड : पश्चिमी सिंहभूम, स्पंज आयरन
• सिद्धी विनायक मेटकॉम : चौका, सरायकेला खरसांवा, स्पंज आयरन
• जयमंगला स्पंज आयरन, कुर्ली : सरायकेला-खरसांवा, स्पंज आयरन
• समृद्धि स्पंज आयरन : सरायकेला खरसांवा, स्पंज आयरन
• साईं स्पंज आयरन : पश्चिमी सिंहभूम, स्पंज आयरन
• शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड : पूर्वी सिंहभूम, स्पंज आयरन
• विमलदीप स्टील : आदित्यपुर, स्पंज आयरन
• नरसिंह इस्पात : चौका, सरायकेला-खरसांवा, स्पंज आयरन
• सुंदरम स्टील : इंडर्स्टीयल एरिया, बोकारो, स्पंज आयरन
• कॉरपोरेट इस्पात अलोयस : सरायकेला खरसांवा, स्पंज आयरन
• केवाइएस स्पंज : गम्हरिया, स्पंज आयरन
• चांडिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चांडिल, स्पंज आयरन
• झारखंड स्पंज आयरन : चांडिल, स्पंज आयरन
• आर्शीवाद स्टील : गम्हरिया, स्पंज आयरन
• उषा एलोयस एंड स्टील डिविजन : सरायकेला-खरसांवा, स्पंज आयरन
• सलूजा स्टील एंड पावर सिमिटेड : टुंडी, गिरिडीह, स्पंज आयरन
• अतिबीर इंडस्ट्रीज : गिरिडीह, स्पंज आयरन
• अतिबीर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, भोरनाडीहा, स्पंज आयरन
• विश्वनाथ फेरो एलोयस : माजिलडीह, गिरिडीह, स्पंज आयरन
• हर्षित पावर एंड इस्पात लिमिटेड : चतरो, टुंडी रोड, गिरिडीह, स्पंज आयरन
• वेंकेटश्वरा स्पंज आयरन : टुंडी रोड, गिरिडीह, स्पंज आयरन
• संतपुरिया एलोयस : गिरिडीह, स्पंज आयरन
• बालमुकुंद स्पंज एंड आयरन लिमिटेड : गिरिडीह, स्पंज आयरन
• चितपुरानी स्टील : मांडू, रामगढ़, स्पंज आयरन
• श्री वेकेंटेश आयरन एंड एलोयस : रामगढ़, स्पंज आयरन
• नरसिम्हा आयरन एंड स्टील एलोयस : हजारीबाग, स्पंज आयरन
• मां छिन्नमस्तिका स्पंज आयरन : हजारीबाग, स्पंज आयरन
• झारखंड इस्पात : अरगड्डा, हजारीबाग, स्पंज आयरन
• आनंदिता ट्रेडर्स एंड इंवेस्टमेंट लिमिटेड : हजारीबाग, स्पंज आयरन
• श्रीराम पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड : रामगढ़, स्पंज आयरन
• विशाल स्पंज : रामगढ़, स्पंज आयरन
• ब्रह्मपुत्रा मेटालिक्स : गोला रामगढ़, स्पंज आयरन
• आलोक स्टील इंडस्ट्रीज : रामगढ़, स्पंज आयरन
• रामगढ़ स्पंज आयरन : हजारीबाग, स्पंज आयरन
• गायत्री इस्पात प्राइवेट लिमिटेड : नवाडीह, हजारीबाग , स्पंज आयरन
• जगत तारणी इस्पात : नवाडीह, हजारीबाग, स्पंज आयरन
• बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग यूनिट : मेरार, रामगढ़, स्पंज आयरन
• झारखंड सेल्स एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड : हजारीबाग, स्पंज आयरन
• जय दुर्गा आयरन प्राइवेट लिमिटेड : झुमरीतिलैया, स्पंज आयरन
• शिवम आयरन एंड स्टील : चंदवारा, कोडरमा, स्पंज आयरन
• एसीसी सिमेंट : झींकपानी, पश्चिमी सिंहभूम
• स्वाति उद्योग : पूर्वी सिंहभूम, सीमेंट
• शिव शक्ति सीमेंट : डेमोटांड, हजारीबाग, सीमेंट
• दुर्गा सीमेंट : रामगढ़, सीमेंट
• बर्नपुर सीमेंट : पतरातू, रामगढ़, सीमेंट
• हिंदुस्तान कॉपर : घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम, कॉपर
• टाटा पिगमेंट लिमिटेड : जमशेदपुर: कॉपर

