रांची:- झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2020 की शुरुआत झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में हुई. इस अवसर पर जेवीएनएल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अमित कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
ये रहे विजेता
बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे विजेता रही, पूर्वी सिंहभूम की आदया चौहान दूसरा स्थान और गढ़वा की अंजली कुमारी एवं पूर्वी सिंहभूम की स्वास्तिका शुक्ला तीसरे ने तीसरा स्थान हांसिल किया.
बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के सौमिल महतो पहला, पूर्वी सिंहभूम के अरुनभ साहा ने दूसरा और हजारीबाग के मुकुंद बादल एवं गढ़वा के हर्षित कुमार पांडे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.
सब-जूनियर बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे विजेता रही, गढ़वा की अंजली कुमारी दूसरा स्थान और पूर्वी सिंहभूम की आदया चौहान एवं पूर्वी सिंहभूम की जानवी प्रसाद ने तीसरा स्थान हासिल किया.
सब-जूनियर बालक वर्ग में हजारीबाग के प्रतीक अग्रवाल पहला, गढ़वा के नीतीश कुमार मेहता ने दूसरा और पूर्वी सिंहभूम के सोमिल मेहता एवं गढ़वा के अनिल कुमार मेहता ने तीसरा स्थान हासिल किया.
इस प्रतियोगिता का फाइनल इवेंट 27 दिसंबर को खेला जाएगा.
इस मौके पर झारखंड राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुदिप्ता मुखर्जी, गढ़वा टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव कमलेश दुबे और झारखंड राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन के महासचिव जय कुमार सिन्हा उपस्थित थे.

